‘परिवार अच्छा है, मगर…’, मेरठ की दामिनी के बारे में क्या बोले पड़ोसी?

‘परिवार अच्छा है, मगर…’, मेरठ की दामिनी के बारे में क्या बोले पड़ोसी?

मेरठ: मुस्कान, सोनम… के बाद अब दामिनी की खूब चर्चा हो रही है. मेरठ के हस्तिनापुर गांव में पति अतुल की सांप से डसवाकर मारने वाली दामिनी के तरीके ने सबको चौंका दिया है. उसने अपने 7 साल की लव मैरिज को आशिकी में बर्बाद कर दिया. प्यार किससे किया स्कूल के कैब ड्राइवर तुषार से, जिसका मालिक उसका पति अतुल था. अपने पति अतुल की हत्या करने वाली दामिनी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है, जबकि उसका प्रेमी फरार है. इस सनसनीखेज वारदात की तह तक जाने के लिए ‘न्यूज 18 इंडिया’ की टीम ने दामिनी के मायके और उसके प्रेमी तुषार के घर पहुंचकर ग्राउंड रिपोर्ट पता करने की कोशिश की है.

‘परिवार अच्छा है, मगर…’, मेरठ की दामिनी के बारे में क्या बोले पड़ोसी?

दामिनी के मायके में लटका मिला ताला
न्यूज 18 इंडिया की टीम सबसे पहले हस्तिनापुर के ‘जे ब्लॉक’ स्थित दामिनी के मायके पहुंची. लेकिन वहां घर का दरवाजा अंदर से बंद था और मां घर पर मौजूद नहीं थीं.
जानकारी के मुताबिक, दामिनी के पिता का काफी साल पहले ही देहांत हो चुका है. परिवार में उसकी मां और एक भाई है. उसकी मां घर के अंदर ही किराने की एक छोटी सी दुकान चलाकर गुजरबसर करती हैं, जबकि भाई पेशे से एक इंजीनियर है. जब टीम ने पड़ोसियों से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि वैसे तो दामिनी का परिवार अच्छा है, लेकिन खुद दामिनी पिछले कई महीनों से अपने मायके नहीं आई थी. पहले वह अक्सर अपने पति अतुल के साथ यहां आया करती थी. पड़ोसियों को भी इस खौफनाक वारदात के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी.

वारदात की जगह से चंद कदमों की दूरी पर है आशिक का घर
इसके बाद न्यूज 18 की टीम दामिनी के फरार बॉयफ्रेंड तुषार के घर पहुंची. हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर दामिनी और तुषार ने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया, वहां से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर ही तुषार का घर है. घर के बाहर वही स्कूल वैन लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिसे तुषार चलाता था. वारदात के बाद से ही यह वैन यहीं खड़ी है.

‘जैसा किया है, वैसा भरेगा’ तुषार की दादी
तुषार की इस खौफनाक करतूत से उसका परिवार भी गहरे सदमे में है और उन्होंने उससे किनारा कर लिया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। न्यूज 18 से बातचीत करते हुए तुषार के ताऊ तेजपाल ने कहा कि, ‘तुषार ने जो किया है, वह बहुत गलत है.’

उन्होंने बताया कि वारदात के बाद से ही तुषार की पत्नी भी घर पर नहीं है. तुषार के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है. बाहर खड़ी वैन के बारे में उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि यह वैन तुषार की अपनी है या किसी स्कूल की. वहीं, घर में मौजूद तुषार की बुजुर्ग दादी ने अपने पोते की करतूत पर नाराजगी जताते हुए सिर्फ इतना कहा कि, ‘जैसा उसने किया है, अब वैसा ही वह भरेगा.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *