मुजफ्फरनगर में नाबालिग हिंदू लड़की को बुर्का पहनाकर ले जा रही थी महिला, ई-रिक्शा में खुला राज

मुजफ्फरनगर में नाबालिग हिंदू लड़की को बुर्का पहनाकर ले जा रही थी महिला, ई-रिक्शा में खुला राज
मुजफ्फरनगर में नाबालिग हिंदू लड़की को बुर्का पहनाकर ले जा रही थी महिला, ई-रिक्शा में खुला राज

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में एक नाबालिग हिंदू युवती को बुर्का पहनाकर ई-रिक्शा से ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव की रहने वाली नाबालिग युवती को गांव की ही एक महिला डरा-धमकाकर अपने साथ ले जा रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा में मौजूद गांव की दूसरी युवती ने नाबालिग को पहचान लिया। इसके बाद ई-रिक्शा में ही हंगामा हो गया और घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दी गई।

परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद महिला को पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर नाबालिग से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान अफरोज के रूप में हुई है। हालांकि, नाबालिग को बुर्का पहनाकर आखिर कहां ले जाया जा रहा था और इसके पीछे महिला का क्या मकसद था, इसकी अभी पुलिस जांच कर रही है।

ई-रिक्शा में युवती ने पहचान लिया
जानकारी के अनुसार, हरिनगर गांव की नाबालिग युवती को अफरोज नाम की महिला अपने साथ ई-रिक्शा में लेकर जा रही थी। युवती बुर्के में थी। इसी दौरान ई-रिक्शा में सवार गांव की एक अन्य युवती की नजर उस पर पड़ी। उसने नाबालिग को पहचान लिया। पहचान होते ही उसने विरोध शुरू कर दिया और इसकी सूचना युवती के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को पकड़ लिया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में ई-रिक्शा के आसपास लोगों की भीड़ और महिला से पूछताछ करते हुए लोग नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने हिरासत में लेकर दर्ज किया मुकदमा
सूचना मिलने के बाद पुरकाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और नाबालिग को अपने संरक्षण में लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस अब नाबालिग से पूछताछ के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि उसे कहां ले जाया जा रहा था और महिला के साथ जाने की पूरी परिस्थितियां क्या थीं।

एएसपी ने दी जानकारी
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि पुरकाजी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला एक नाबालिग लड़की को ऑटो में कहीं लेकर जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का सत्यापन किया। संबंधित महिला को हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा कि नाबालिग को बुर्का पहनाकर ले जाने के पीछे महिला की वास्तविक मंशा क्या थी ओर उसके साथ कितने लोग इस काम में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *