Breaking News: इजरायल जा रही फ्लाइट के हाइजैक! दुबई से भरी थी उड़ान​

Breaking News: इजरायल जा रही फ्लाइट के हाइजैक! दुबई से भरी थी उड़ान​

दुबई/तेल अवीव। दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट के अचानक रास्ता बदलने से हड़कंप मच गया। रिपोर्टों के मुताबिक फ्लाइट ने सऊदी अरब के ऊपर से वापस लौटते हुए पहले सामान्य आपात स्थिति का कोड 7700 जारी किया। कुछ देर बाद विमान ने इसे बदलकर 7500 कर दिया, जिसका इस्तेमाल विमान में गैरकानूनी दखल या संभावित हाइजैकिंग जैसी स्थिति के लिए किया जाता है। हालांकि, इसके बाद विमान ने फिर से 7700 कोड सक्रिय कर दिया।

इजरायली आर्मी रेडियो ने बुधवार सुबह इस घटनाक्रम की जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट FZ1073 इस समय तबुक की ओर बढ़ रही है। विमान के भीतर वास्तव में क्या हुआ, इसकी फिलहाल स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पायलटों की लड़ाई या यात्रियों में विवाद?

शुरुआती रिपोर्टों में विमान के पायलटों के बीच लड़ाई होने की बात सामने आई थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं, कुछ सूत्रों ने विमान में यात्रियों के बीच बहस की ओर इशारा किया है। दोनों दावों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विमान में 180 यात्री होने की जानकारी

रिपोर्टों के अनुसार विमान में कुल 180 यात्री सवार थे। इनमें करीब 150 यात्रियों के इजरायली नागरिक होने की आशंका जताई गई है। विमान के इमरजेंसी कोड बदलने के बाद घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री के बीच बैठक जारी होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, बैठक और फ्लाइट की घटना के बीच सीधे संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *