‘संपर्क में कई BJP विधायक, एडजस्ट कैसे करें’, अखिलेश यादव ने बृजभूषण को भी दिया ऑफर​

‘संपर्क में कई BJP विधायक, एडजस्ट कैसे करें’, अखिलेश यादव ने बृजभूषण को भी दिया ऑफर​

राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई दावे किए. एक सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं, लेकिन सवाल है कि उनको हम एडजस्ट कैसे करेंगे… हम वादा करके धोखा देने वालों में से नहीं हैं. वहीं, बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े सवाल पर अखिलेश ने कहा कि मेरे उनके साथ संबंध बहुत अच्छे हैं, यूपी के विकास पर हम सब एक हैं… अब उनको तय करना पड़ेगा कि हरा गमछा और लाल गमछा डाल लें.

कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो गठबंधन था.. वही रहेगा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं, राज्यसभा चुनाव में तीसरा प्रत्याशी उतारने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि आप सब लोग कैलकुलेशन जानते हैं… लोकतंत्र में नियत संख्या के हिसाब से होना चाहिए… पिछली बार हार का कारण बहुत लोगों को पता है… लोकतंत्र में बेईमानी नहीं होनी चाहिए और बीजेपी की अगर बेईमानी न होती तो समाजवादी पार्टी के 3 सांसद होते.. हम तो बहुत से लोगों से कह रहे हैं कि पुराना पाप धुलना है तो यह मौका भी बहुत अच्छा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *