गाजियाबाद: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला डॉक्टर का शव, एक दिन पहले हुए थे लापता​

गाजियाबाद: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला डॉक्टर का शव, एक दिन पहले हुए थे लापता​

Ghaziabad News: गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके से लापता हुए 30 वर्षीय डॉक्टर शिवम कार्तिकेय का शव ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक कार से बरामद हुआ है. कार काफी देर से एक ही जगह खड़ी थी. इस पर किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार की जांच की. अंदर डॉक्टर का शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी

पुलिस के मुताबिक, डॉ. शिवम कार्तिकेय नंदग्राम थाना क्षेत्र से लापता हुए थे. उनके परिजनों ने 29 सितंबर को नंदग्राम थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. इसी बीच मुरादनगर थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक कार में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली.

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें एक व्यक्ति का शव मिला. मृतक की पहचान डॉ. शिवम कार्तिकेय के रूप में हुई. पुलिस के अनुसार, वह राज नगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी मंगल सोसाइटी के फ्लैट नंबर 1506 में रहते थे. उनकी उम्र करीब 30 साल थी.

ब्रेजा कार में मिला डॉक्टर का शव

पुलिस के अनुसार, डायल 112 पर सूचना मिली थी कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ब्रेजा कार नंबर UK06BL3119 काफी समय से एक जगह खड़ी है. कार की जांच करने पर उसमें डॉक्टर का शव मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में डॉक्टर के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस को कार के अंदर दवाइयों से जुड़ी कुछ जानकारी भी मिली है.

ओवरडोज ड्रिप लगाने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि डॉक्टर ने दवाइयों की ओवरडोज ड्रिप खुद अपने शरीर में लगाई थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी वजह से उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस अब डॉक्टर के परिजनों से पूछताछ कर रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह नंदग्राम से कब और कैसे निकले थे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे तक कैसे पहुंचे. पुलिस कार और आसपास के इलाके की भी जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *