कुशेश्वरनाथ मंदिर में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़, पंडा गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पुलिस को मिली मदद

कुशेश्वरनाथ मंदिर में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़, पंडा गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पुलिस को मिली मदद
Featured Image

कुशेश्वरनाथ मंदिर में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी पंडा को गिरफ्तार किया. जानिए घटना का पूरा विवरण.

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान पूर्वी स्थित बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर परिसर में नौ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. बच्ची की मां की शिकायत पर स्थानीय थाना में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने मामले में नामजद 25 वर्षीय पंडा शिव कुमार झा को सहरसा जिले के गंडौल से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

मंदिर परिसर में बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय बच्ची अपनी सहेली के साथ रविवार सुबह करीब 9.30 बजे मंदिर में पूजा करने गयी थी. पूजा के बाद बच्ची और उसकी सहेली ने पंडा शिव कुमार झा को प्रणाम किया.

शिकायत के अनुसार, इसी दौरान बच्ची के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की गयी. आरोप है कि मिठाई का प्रलोभन देकर पंडा बच्ची को शिवगंगा पोखर स्थित बत्तीसी कमरे के ऊपर बने एक कमरे की ओर ले गया, जबकि उसकी सहेली मंदिर परिसर में ही बैठी रही.

कमरे से बाहर आने के बाद बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद मां थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज करायी.

CCTV फुटेज में दिखी आरोपित की गतिविधि

पुलिस के अनुसार, मंदिर परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की गयी. फुटेज में आरोपित पंडा बच्ची के साथ मंदिर परिसर में दिखाई दे रहा है. पुलिस ने बच्ची को बत्तीसी कमरे की ओर ले जाने से संबंधित गतिविधियों को भी फुटेज में देखा है.

पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बच्ची का बयान दर्ज कराया. बच्ची की मां ने उसकी चिकित्सकीय जांच कराने से इनकार कर दिया.

सहरसा से गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गयी. घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था. पुलिस ने उसे सहरसा जिले के गंडौल से गिरफ्तार कर लिया.

एसडीपीओ के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *