लो, गधे का बन गया नर्सिंग सर्टिफिकेट, पिता का नाम – डंकी फादर, जाति वाले कॉलम में लिखा था जानवर फिर भी हुआ जारी

लो, गधे का बन गया नर्सिंग सर्टिफिकेट, पिता का नाम – डंकी फादर, जाति वाले कॉलम में लिखा था जानवर फिर भी हुआ जारी

MP Donkey Nursing Certificate: भोपाल l मध्य प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा और नर्सिंग कॉलेजों से जुड़े विवादों के बीच अब एक और मामला से सामने आया है. जिसने नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. आवेदन में नाम, फोटो, माता-पिता का नाम और जाति जैसी सारी जानकारी दी गई थी. हैरानी की बात यह है कि आवेदन जमा करने के कुछ ही मिनट बाद सर्टिफिकेट भी जारी हो गया.

जानकारी के मुताबिक़, पूरा मामला मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) की ऑनलाइन व्यवस्था से जुड़ा है. इसका खुलासा तब हुआ जब NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने काउंसिल के ऑनलाइन सिस्टम को टेस्ट करने के लिए आवेदन दिया था. जिसका उद्देश्य था नर्सिंग रजिस्ट्रेशन के दौरान आवेदकों की जानकारी और दस्तावेजों वेरिफिकेशन प्रोसेस आदि की जानकारी लेना.

जिसमे पता चला एक गधे के नाम से रजिट्रेशन किया गया था. फॉर्म में नाम गधे का नाम डंकी लिखा हुआ था. गधे की तस्वीर लगी हुई थी. इतना ही नहीं माता-पिता के कॉलम में डंकी फादर और डंकी मदर लिखा था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। साथ ही जाति वाले कॉलम में एनिमल लिखा था.

एप्लीकेशन में 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा के अंक, ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के तौर पर भोपाल नर्सिंग कॉलेज और भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का नाम था। इसके आलावा 2050 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट किया गया था. हालाँकि कोई सर्टिफिकेट अपलोड नहीं किये गए थे.

हैरान कर देने वाली बात यह है कि फर्जी नाम और फर्जी जानकारी के बाद भी टेम्पररी नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. हद तो तब हो गयी जब 25 सितंबर को एप्लीकेशन जमा करने और पेमेंट करने के पांच मिनट बाद ही सर्टिफिकेट भी बन गया. इसकी जांच तक नहीं की गयी.

इस मामले ने ऑनलाइन पोर्टल पर दस्तावेजों की जांच और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही नर्सिंग पेशे में और मरीजों की सुरक्षा में भी यह बड़ी लापरवाही है. NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष एजेंसी की जांच की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *