जमकर खायापिया, बिल भी नहीं दिया… रेस्टोरेंट संचालक ने मांगे पैसे तो 20 युवकों संग मिलकर की धुनाई​

जमकर खायापिया, बिल भी नहीं दिया… रेस्टोरेंट संचालक ने मांगे पैसे तो 20 युवकों संग मिलकर की धुनाई​

Darbhanga Crime News: बिहार के दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित सर्वे कार्यालय परिसर में एक रेस्टोरेंट में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. रेस्टोरेंट संचालक सुमित कुमार झा को ग्राहकों से खाने का बकाया मांगना भारी पड़ गया. पीड़ित सुमित के अनुसार, कुछ दिन पहले मुख्य आरोपी दीपक झा अपने 8 दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने आया था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। खाना खाने के बाद 3,180 का बिल बना. आरोपियों ने उस समय पैसे न होने की बात कहकर एकदो दिन में भुगतान करने का वादा किया. बाद में जब सुमित ने दीपक को फोन किया तो पहले उसने बैंक खाता नंबर मांगा, लेकिन पैसे नहीं भेजे. दोबारा फोन करने पर उसने अगली बार आकर हिसाब चुकता करने का टालमटोल जवाब दिया.

सुमित ने बताया कि बुधवार शाम आरोपी दीपक झा करीब 20 युवकों के साथ अचानक रेस्टोरेंट में आ धमका. उनके हाथों में लोहे की रॉड, प्लास्टिक पाइप, डंडे और धारदार चाकू थे. आरोपियों ने रेस्टोरेंट में घुसते ही अफरातफरी मचाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी. जब संचालक सुमित ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो सभी ने मिलकर कुर्सी, डंडों और रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सुमित लहूलुहान होकर गिर पड़े.

महिला कर्मियों से बदतमीजी, DMCH में भर्ती पीड़ित

मारपीट के दौरान जब रेस्टोरेंट में कार्यरत महिला कर्मचारी बीचबचाव करने आईं, तो दबंगों ने उनके साथ भी धक्कामुक्की और अभद्रता की. गंभीर रूप से घायल सुमित कुमार झा को तत्काल इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके सिर में कई टांके लगे हैं.

पूरी खौफनाक वारदात रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. पीड़ित के बयान और आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *