कोटद्वार में ‘मोहम्मद दीपक’ अरेस्ट, बिजनेसमैन से मारपीट और धमकी देने का आरोप​

कोटद्वार में ‘मोहम्मद दीपक’ अरेस्ट, बिजनेसमैन से मारपीट और धमकी देने का आरोप​

Kotdwar News: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में मोहम्मद दीपक नाम से सोशल मीडिया पर चर्चित जिम संचालक दीपक कुमार गिरफ्तार. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोटद्वार निवासी व्यापारी संजीव टोंक ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दीपक कुमार ने उनके साथ अभद्रता, गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की.

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, तस्वीरें और अन्य साक्ष्य जुटाए. शुरुआत में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 और धारा 352 के तहत मामला दर्ज किया था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि, साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ने पर मामले में धारा 196 और धारा 115 भी जोड़ दी गईं.

सुरक्षा के मद्देनजर BNSS धारा 170 में गिरफ्तारी, शहर में फ्लैग मार्च

पुलिस प्रशासन के अनुसार, प्रथम दृष्टया आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता को अपशब्द कहने, चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने की पुष्टि हुई है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानूनव्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल आशंका को देखते हुए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद किसी भी तरह के तनाव को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने देर शाम कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी निकाला.

जानिए कैसे चर्चित हुए थे ‘मोहम्मद दीपक’

दीपक कुमार इस साल जनवरी में उस समय देशभर में सुर्खियों में आए थे, जब कोटद्वार में एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार की दुकान के नाम में बाबा शब्द के इस्तेमाल को लेकर कुछ लोगों ने भारी विरोध जताया था. उस दौरान दीपक कुमार ने बुजुर्ग दुकानदार के समर्थन में आकर विरोध करने वाले लोगों से तीखी बहस की थी. बहस के दौरान उन्होंने अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया था. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद से ही वे इसी नाम से चर्चित हो गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *