दिल्ली में हुआ कुत्तों का अनोखा चुनाव, मौत के बाद भी जीत गई ‘गोला’, मिले 66000 से भी ज्यादा वोट​

दिल्ली में हुआ कुत्तों का अनोखा चुनाव, मौत के बाद भी जीत गई ‘गोला’, मिले 66000 से भी ज्यादा वोट​

Delhi News: दिल्ली में बीते दो हफ्तों से जारी एक बेहद दिलचस्प और अनोखा चुनाव आखिरकार समाप्त हो गया है. ये चुनाव किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि राजधानी की सड़कों पर रहने वाले 64 भारीभरकम और गोलमटोल कुत्तों के बीच सबसे ‘चंकी डॉग’ चुनने का था. शुक्रवार शाम आए नतीजों में हौज खास के एसडीए मार्केट की चहेती कम्युनिटी डॉग ‘गोला’ उसने बंपर जीत दर्ज की है.

साकेत के ‘गूगू’ समेत 62 अन्य कुत्तों को पछाड़ते हुए गोला ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया. कुल पड़े 94,000 वोटों में से गोला को 66,952 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे गूगू को 39,904 वोट मिले. चुनाव की सबसे भावुक बात यह रही कि वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान ही गोला की अचानक मौत हो गई थी, फिर भी डॉग लवर्स ने उसे श्रद्धांजलि देने के लिए बढ़चढ़कर वोट दिए.

ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन बूथों पर भी लगी भीड़

दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा द्वारा इंस्टाग्राम पेज से शुरू की गई यह पहल देखते ही देखते एक बड़े अभियान में बदल गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लोगों ने ऑनलाइन तो वोट दिए ही, साथ ही आयोजकों द्वारा बनाए गए चार ऑफलाइन पोलिंग बूथों पर भी 1,000 से ज्यादा लोग लाइन में लगकर वोट डालने पहुंचे.

इनामों का उपयोग बेसहारा जानवरों के कल्याण के लिए

प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद स्पॉन्सर्स और ब्रांड्स की मदद से इकट्ठे हुए उपहार अब शेल्टर होम और सड़क पर रहने वाले अन्य बेसहारा कुत्तों की देखरेख के लिए दिए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *