सफर के बीच भेजी ऑटो की फोटो, फिर बंद हुआ फोन… नोएडा से लापता बाउंसर अजय की मर्डर मिस्ट्री, दिल्ली में मिली लाश​

सफर के बीच भेजी ऑटो की फोटो, फिर बंद हुआ फोन… नोएडा से लापता बाउंसर अजय की मर्डर मिस्ट्री, दिल्ली में मिली लाश​

Noida Crime News: नोएडा के सेक्टर 71 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बाउंसर अजय चौधरी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. करीब एक सप्ताह की सघन तलाश के बाद अजय का शव दिल्ली स्थित गाजीपुर फूल मंडी के पास एक नाले से बरामद हुआ. परिजनों की शिकायत और ऑटो चालक पर जताए गए शक के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है.

सफर के बीच भेजी ऑटो की फोटो, फिर बंद हुआ फोन… नोएडा से लापता बाउंसर अजय की मर्डर मिस्ट्री, दिल्ली में मिली लाश​

अजय चौधरी नोएडा के सेक्टर 121 में एक कारोबारी के पास ड्राइवर और बाउंसर के रूप में कार्यरत थे. 24 सितंबर की रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद वे सेक्टर 71 से अपने घर के लिए निकले थे. सफर के दौरान उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को एक ऑटो की तस्वीर भेजी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके कुछ ही समय बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. परिवार द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद 26 सितंबर को नोएडा के फेज 3 थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.

पत्नी को भेजी थी फोटो और ऑटो का नंबर

जांच में पता चला है कि अजय सेक्टर 71 से आनंद विहार की तरफ गए थे. रास्ते में छिजारसी के पास उनका ऑटो चालक से विवाद हुआ, जिसके बाद वे दूसरा ऑटो लेकर आनंद विहार पहुंचे. वहां उन्होंने एक दुकान से पानी और नमकीन खरीदी और रात करीब 11:22 बजे दुकान व ऑटो की तस्वीर अपनी पत्नी को भेजी. इसके तुरंत बाद उनका फोन बंद हो गया. सर्विलांस में मोबाइल की आखिरी लोकेशन गाजियाबाद के डसना क्षेत्र में दर्ज की गई.

नाले से मिला शव, शरीर पर चाकू के निशान

इस बीच दिल्ली पुलिस को गाजीपुर फूल मंडी के पास नाले से एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली. शिनाख्त करने पर शव की पहचान अजय चौधरी के रूप में हुई. अजय के शरीर और गर्दन पर चाकू के कई वार पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

ऑटो चालक हिरासत में, CCTV फुटेज से सुलझेगी गुत्थी

परिजनों द्वारा शक जताए जाने के बाद पुलिस ने संबंधित ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब ऑटो की नंबर प्लेट, दुकान की फोटो, कॉल डिटेल और रास्ते में लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर हत्या के कारणों और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *