दिनदहाड़े मर्डर से दहला बेगूसराय: कार वाशिंग सेंटर संचालक को मारीं तीन गोलियां, मौके पर मौत​

दिनदहाड़े मर्डर से दहला बेगूसराय: कार वाशिंग सेंटर संचालक को मारीं तीन गोलियां, मौके पर मौत​

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है. फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया3 में बेखौफ अपराधियों ने एक गाड़ी वाशिंग सेंटर संचालक की गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए बड़ी आसानी से मौके से फरार हो गया.

दिनदहाड़े मर्डर से दहला बेगूसराय: कार वाशिंग सेंटर संचालक को मारीं तीन गोलियां, मौके पर मौत​

मृतक युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र निवासी रामकुमार राम के पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है. गणेश कुमार अपना गाड़ी वाशिंग सेंटर चलाते थे. घटना के वक्त वह अपने वाशिंग सेंटर पर ही बैठे हुए थे. इसी दौरान अचानक एक अपराधी वहां पहुंचा और गणेश कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीन गोलियां सीधे गणेश कुमार को लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही तड़पतड़पकर मौत हो गई.

भगदड़ जैसी स्थिति, परिजनों में मचा कोहराम

दिनदहाड़े अचानक हुई गोलीबारी से घटनास्थल पर भगदड़ मच गई और आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए इधरउधर भागने लगे. घटना की खबर जैसे ही गणेश कुमार के घर पहुंची, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और चीखपुकार मच गई.

पुरानी रंजिश की आशंका, बेगूसराय एसपी पहुंचे मौके पर

शुरुआती जांच के अनुसार, घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है. हालांकि, हत्या के सही कारणों और इसमें शामिल अपराधियों की शिनाख्त के लिए पुलिस जांच कर रही है. वारदात की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.

फुलवरिया थाना पुलिस समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर मौजूद है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *