MLC चुनाव: BJP ने नहीं दिया टिकट तो सपा में शामिल हो गए संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया उम्मीदवार​

MLC चुनाव: BJP ने नहीं दिया टिकट तो सपा में शामिल हो गए संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया उम्मीदवार​

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में उथलपुथल मची है. पूर्वांचल में हरिशंकर तिवारी फेमिली के बाद अब एक और कद्दावर नेता ने बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली है. ये नेता है संजयन त्रिपाठी. संजयन त्रिपाठी गोरखपुरफैजाबाद शिक्षक एमएलसी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था. इससे नाराज होकर उन्होंने पहले अपनी गाड़ी से पार्टी का झंडा उतार फेंका और अब सपा जॉइन कर लिया है.

MLC चुनाव: BJP ने नहीं दिया टिकट तो सपा में शामिल हो गए संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया उम्मीदवार​

अब वह सपा के टिकट पर गोरखपुरफैजाबाद सीट से शिक्षक एमएलसी का चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि सीएम योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद रिक्त हुई गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता उपेंद्र त्रिपाठी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस चुनाव में वह हार गए और उन्होंने सीएम योगी पर हराने का आरोप लगाया था. बाद में वह सपा में शामिल हो गए थे. इसके बाद गोरखपुर में कई अन्य ब्राह्मण नेताओं ने बीजेपी छोड़ी थी.

विनय शंकर तिवारी ने की मध्यस्थता

बीजेपी से टिकट ना मिलने से नाराज संजयन त्रिपाठी की मुलाकात चिल्लूपार विधानसभा से पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने अखिलेश यादव से कराई. इसके बाद संजयन ने सपा जॉइन कर लिया. इसी के साथ अखिलेश यादव ने गोरखपुरफैजाबाद से शिक्षक एमएलसी के लिए अपने घोषित उम्मीदवार कमेलेश यादव का नाम वापस ले लिया. उनकी जगह पर संजय त्रिपाठी का नाम घोषित किया है.

सपा में है हरिशंकर तिवारी का परिवार

गोरखपुर से बाहुबली और दिग्गज ब्राह्मण नेता रहे हरिशंकर तिवारी का पूरा परिवार इस समय सपा में है. हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी ही संजयन को सपा में ले आए हैं. माना जा रहा है कि संजयन के सपा में आने से आगामी विधानसभा चुनावों पर भी असर होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *