देवरिया में हवालात में आरोपी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, एक दिन पहले हुआ था गिरफ्तार​

देवरिया में हवालात में आरोपी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, एक दिन पहले हुआ था गिरफ्तार​

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में खुखुंदू थाने की हवालात में बंद एक आरोपी ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं.

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अमरोहा देहात निवासी 38 वर्षीय बृजपाल सिंह के रूप में हुई है. उसे शुक्रवार को एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने खुखुंदूनुनखार मार्ग से गिरफ्तार किया था. पुलिस का दावा है कि बृजपाल एक ट्रक में करीब एक क्विंटल गांजा लेकर जा रहा था.गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

हवालात में लगाई फांसी

पुलिस के मुताबिक, उसे शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाना था. इससे पहले ही सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसने हवालात में फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. आरोपी की मौत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

तीन पुलिसकर्मी निलंबित

घटना को गंभीरता से लेते हुए देवरिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने खुखुंदू थाने के प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, निलंबित पुलिसकर्मियों में खुखुंदू थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, आरक्षी गुल्लुर प्रसाद और आरक्षी अंगद यादव शामिल हैं.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों पर हवालात में बंद गिरफ्तार आरोपी द्वारा फांसी लगाने के मामले में ड्युटी के दौरान घोर लापरवाही के आरोप हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मामले में तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी की मौत से जुड़े सबूतों और हवालात में हुई घटना की जांच कर रही है. विभागीय जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में पुलिसकर्मियों की लापरवाही थी या नहीं. किस किन कारणों ने से आरोपी ने हवालात में आत्महत्या की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *