
कानपुर, अमृत विचार : कानपुरटूंडला खंड में नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकीधाम स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा, जिसके चलते कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी जबकि कई ट्रेनों के रुट में कटौती की जाएगी।
उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह का कहना है कि इस कार्य के पूरा होने पर कानपुरटूंडला खंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और यात्रियों के बहुमूल्य समय की बचत होगी। अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की सही स्थिति जानने के लिए रेलवे पूछताछ नंबर 139 पर संपर्क करें या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम ऐप/वेबसाइट का उपयोग करें।
इन ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण
30 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 64588 टूंडलाकानपुर और गाड़ी संख्या 64587 कानपुरटूंडला अपने निर्धारित गंतव्य स्टेशनों के स्थान पर रुरा स्टेशन तक ही जाएगी एवं वहीं से चलेगी। यह व्यवस्था केवल 01 फेरे के लिए प्रभावी रहेगी।
इन ट्रेनों की रीशेड्यूलिंग
गाड़ी संख्या 22308 बीकानेरहावड़ा सप्ताह में तीन दिन, ये बीकानेर से ही 150 मिनट देरी से संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 12816 आनंद विहारपुरी सप्ताह में 4 दिन, आनंद विहार से 150 मिनट देरी से चलेगी।
गाड़ी संख्या 12506 आनंद विहारकामाख्या 30 जुलाई को आनंद विहार से 150 मिनट देरी से चलेगी।
गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुरओखा गुरुवार 30 जुलाई को गोरखपुर से 120 मिनट देरी से चलेगी।
गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर हावड़ा सप्ताह में 2 दिन 29 जुलाई को 120 मिनट देर से चलेगी।
गाड़ी संख्या 20433 सूबेदारगंजश्रीमाता वैष्णो देवी कटरा दैनिक 30 जुलाई को 120 मिनट देरी से चलेगी।
गाड़ी संख्या 18101 टाटाजम्मूतवी सप्ताह में 3 दिन, 30 जुलाई को 120 मिनट देरी से चलेगी।
गाड़ी संख्या 12488 आनंद विहारजोगबनी दैनिक 30 जुलाई को 90 मिनट देर से चलेगी।
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 30 मिनट देर से चलेगी
गाड़ी संख्या 12003 लखनऊनई दिल्ली स्वर्णशताब्दी 21 से 24 जुलाई तक उन्नावकानपुर के मध्य 30 मिनट लेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 22307 हावड़ाबीकानेर सप्ताह में 3 दिन, 21 से 24 जुलाई तक 100 मिनट प्रयागराज मंडल में लेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 12307 हावड़ाजोधपुर सप्ताह में 4 दिन 22 से 23 जुलाई तक 100 मिनट प्रयागराज मंजल में लेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 12505 कामाख्याआनंद विहार दैनिक 21 से 24 जुलाई तक 100 मिनट प्रयागराज मंडल में लेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 12875 पुरीआनंद विहार सप्ताह में 3 दिन, लखनऊकानपु के मध्य 22 जुलाई को 100 मिनट लेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 12947 अहमदाबादराजगीर सप्ताह में 2 दिन, 28 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 60 मिनट लेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 05053 गोरखपुरबांद्रा साप्ताहिक 24 जुलाई को लखनऊकानपुर सेंट्रल के मध्य 60 मिनट लेट चलेगी।
गाड़ी संख्या 12274 नई दिल्लीहावड़ा सप्ताह में 2 दिन, 28 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 60 मिनट लेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 02570 आनंद विहारदरभंगा प्रयागराज मंडल में 28 जुलाई को 60 मिनट लेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 15483 अलीपुर द्वारदिल्ली 30 जुलाई को 120 मिनट लेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 13052 कालकाहावड़ा 30 जुलाई को 120 मिनट लेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 12819 भुवनेश्वरआनंद विहार सप्ताह में 2 दिन, 30 जुलाई को 120 मिनट लेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 13051 हावड़ा कालका 30 जुलाई को 120 मिनट लेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 12987 सियालदहअजमेर 30 जुलाई को 60 मिनट लेट चलेगी।
गाड़ी संख्या 12487 जोगबनीआनंद विहार 30 जुलाई को 60 मिनट लेट रहेगी।
कानपुर सेंट्रल मानिकपुर ट्रेन निरस्त
झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मानिकपुर खंड में लाइन दोहरीकरण हेतु किये जा रहे नॉनइंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
गाड़ी संख्या 64601 मानिकपुरकानपुर सेंट्रल प्रतिदिन 21 से 23 जुलाई तक निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 64602 कानपुर सेंट्रल से मानिकपुर प्रतिदिन 21 से 23 जुलाई तक रद रहेगी।
गाड़ी संख्या 11801 ग्वालियरप्रयागराज प्रतिदिन 22 और 23 जुलाई को रद रहेगी।
गाड़ी संख्या 11802 प्रयागराजग्वालियर प्रतिदिन 23 और 24 जुलाई को रद रहेगी।
ये गाड़ियां कानपुर सेंट्रल से बांदा तक ही चलेंगी
गाड़ी संख्या 14109 चित्रकूट धाम से कानपुर सेंट्रल 22 से 23 जुलाई तक
गाड़ी संख्या 14110 कानपुर सेंट्रल से चित्रकूटधाम 22 से 23 जुलाई तक