Jaipur Crime News: जयपुर में नौकरी पाने के लिए बेटी ने मां की हत्या करवाई, 7 लाख में दी सुपारी; 3 महीने रची साजिश

Jaipur Crime News: जयपुर में नौकरी पाने के लिए बेटी ने मां की हत्या करवाई, 7 लाख में दी सुपारी; 3 महीने रची साजिश

Jaipur News: जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने एक ऐसे सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि एक मृतक महिला की अपनी ही बेटी ने सरकारी नौकरी और संपत्ति हासिल करने की लालच में मां की हत्या की साजिश रची. इसके लिए करीब तीन महीने तक योजना बनाई गई और 7 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई. मामले में पुलिस ने मृतका की बेटी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है.

Jaipur Crime News: जयपुर में नौकरी पाने के लिए बेटी ने मां की हत्या करवाई, 7 लाख में दी सुपारी; 3 महीने रची साजिश

डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि 4 जुलाई 2026 को प्रताप नगर थाना क्षेत्र में दर्ज प्रकरण की जांच एडिशनल एसपी आलोक सिंघल के निर्देशन में थाना प्रभारी पूरणमल यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की. प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन मृतका के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में पता चला कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया. तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को बरामद किया. वाहन की जांच में उसके आगेपीछे के नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी मिली और वाहन पर दुर्घटना के स्पष्ट निशान मिले.

इसके बाद पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सात आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया. मुख्य आरोपी ने बताया कि मृतका की बेटी और उसके रिश्तेदारों ने 7 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी थी. इससे पहले भी हत्या का प्रयास किया गया था, लेकिन वह असफल रहा. इसके बाद आरोपियों ने किराये पर स्कॉर्पियो वाहन लेकर कई दिनों तक मृतका की रेकी की और मौका मिलते ही उसे टक्कर मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी वाहन छोड़कर बाइक से फरार हो गए.

ये भी पढे़ं

पुलिस पूछताछ में मृतका की बेटी ने स्वीकार किया कि पिता की मृत्यु के बाद वह उनकी जगह नौकरी चाहती थी, लेकिन उसकी मां ने स्वयं नौकरी जॉइन कर ली. इसी बात से नाराज होकर उसने अपने ताऊ, उसके बेटे के साथ मिलकर मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, ताकि नौकरी के साथसाथ संपत्ति पर भी उसका अधिकार हो सके.

पुलिस के अनुसार, इस पूरी साजिश में परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे और पिछले तीन महीनों से हत्या की योजना बनाई जा रही थी. पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बलराम उर्फ रवि नामक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. मामले के खुलासे में हेड कांस्टेबल दयाराम और कांस्टेबल गणेश की विशेष भूमिका रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *