Bareilly News : कांवड़ियों पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, भंडारों से होगा स्वागत

Bareilly News : कांवड़ियों पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, भंडारों से होगा स्वागत
Bareilly News : कांवड़ियों पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, भंडारों से होगा स्वागत

बरेली, अमृत विचार। कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस बार शिवभक्तों के स्वागत को खास बनाने के लिए चयनित स्थानों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई जाएगी। प्रमुख पड़ावों पर भव्य भंडारों में भोजन, पेयजल, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सोमवार को अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। आंवला, फरीदपुर, बहेड़ी और सदर तहसील के प्रमुख पड़ावों पर भंडारे किए जाएंगे। यात्रा मार्ग पर चिकित्सा टीम, एंबुलेंस, पेयजल, मोबाइल शौचालय और साफसफाई की विशेष व्यवस्था रहेगी। बारिश को देखते हुए प्रशासन ने जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर पंपिंग सेट लगाए जाएंगे और नगर निगम की टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी।

पूरे कांवड़ मार्ग को सेक्टर और जोन में बांटकर अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। बिजली, स्वास्थ्य, जल निगम, लोक निर्माण विभाग और परिवहन विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन का दावा है कि इस बार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धामय बनाने के लिए हर जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *