Ayodhya Ram Mandir: 22 जुलाई को होगी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक, SIT रिपोर्ट पर भी हो सकती है चर्चा

Ayodhya Ram Mandir: 22 जुलाई को होगी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक, SIT रिपोर्ट पर भी हो सकती है चर्चा
Ayodhya Ram Mandir: 22 जुलाई को होगी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक, SIT रिपोर्ट पर भी हो सकती है चर्चा

लखनऊ/अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जुलाई को न्यासियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाने की घोषणा की है। यह बैठक बुधवार शाम 4 बजे अयोध्या धाम स्थित मणिराम दास छावनी में आयोजित होगी। ट्रस्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक में मंदिर से जुड़े कई प्रशासनिक और संगठनात्मक विषयों पर विचार किया जाएगा।

इन प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा

जारी एजेंडे के अनुसार बैठक की शुरुआत 6 जुलाई को आयोजित ट्रस्ट बैठक की कार्यवाही की पुष्टि से होगी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद 22 जुलाई को दोपहर 3 बजे प्रस्तावित विशेष बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन किया जाएगा।

इसके अलावा ट्रस्ट की नियमावली के तहत विभिन्न समितियों के पुनर्गठन पर भी चर्चा और निर्णय की संभावना है।

SIT की अंतिम रिपोर्ट पर भी हो सकती है चर्चा

बैठक के एजेंडे में राम मंदिर से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे विशेष जांच दल की अंतिम रिपोर्ट पर चर्चा का भी प्रस्ताव रखा गया है।

हालांकि ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि इस विषय पर चर्चा तभी होगी, जब बैठक शुरू होने से पहले एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी।

अन्य विषयों पर भी लिया जा सकता है निर्णय

बैठक की कार्यसूची में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक विषयों पर भी चर्चा का प्रावधान रखा गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि बैठक के दौरान आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है।

न्यासियों से समय पर पहुंचने की अपील

ट्रस्ट के महासचिव कृष्ण मोहन की ओर से जारी सूचना में सभी न्यासियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है, ताकि एजेंडे में शामिल सभी विषयों पर विस्तार से विचार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *