Bareilly News : एआई से गंदे चित्र बनाकर सोशल मीडिया डाले, अभिवावक परेशान, आरोपी स्टूडेंट पर साइबर थाने में रिपोर्ट

Bareilly News : एआई से गंदे चित्र बनाकर सोशल मीडिया डाले, अभिवावक परेशान, आरोपी स्टूडेंट पर साइबर थाने में रिपोर्ट
Bareilly News : एआई से गंदे चित्र बनाकर सोशल मीडिया डाले, अभिवावक परेशान, आरोपी स्टूडेंट पर साइबर थाने में रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के दुरुपयोग की चिंताओं के बीच महानगर के एक नामी कॉलेज में 12वीं के छात्र की ऐसी करतूत सामने आई है कि अभिभावकों के साथ पुलिस भी हैरानपरेशान नजर आई है। खुराफाती छात्र ने कॉलेज में 14 से 17 वर्ष की उम्र वालीं 8 छात्राओं के इंस्टा प्रोफाइल और पोस्ट से फोटो चोरी कर लिए और एआई का इस्तेमाल कर अंतवस्त्रों में फेक तस्वीरें बनाकर वायरल कर दीं। भेद खुलने पर आरोपी ने इंस्टा एकाउंट बंद कर नया बना लिया और फिर से रिक्वेस्ट भेजने लगा। डरीसहमी बच्चियों ने परिवारों को बताया तो पूरे मामले की शिकायत अफसरों से की गई है।

परेशान स्कूली छात्राओं में से एक की मां की ओर से थाना साइबर क्राइम बरेली में आरोपी छात्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। स्कूल में बताया कि बेटी 12वीं में पढ़ती है। बेटी और अलगअलग क्लास में पढ़ने वाली उसकी सहेलियों के इंस्टाग्राम पर अकाउंट हैं। प्रोफाइल और पोस्ट में बच्चियों के फोटो मौजूद थे। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति ने इंस्टा प्रोफाइल और पोस्ट से बच्चियों के फोटो चुराकर एआई की मदद से एडिट करके फेक अंतवस्त्रों में फोटो बना दिए। तस्वीरों को दो अलगअलग फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर वायरल कर दिया गया। मामले का पता जब छात्राओं को लगा तो वे परेशान हो गईं। घरों पर पता लगा तो परिवारों से लेकर स्कूल तक हड़कंप मच गया। एक बच्ची के भाई ने खुद ही छानबीन कर खुराफात करने वाले इंटरमीडिएट के आरोपी छात्र के बारे में जानकारी कर ली। आरोपी ने पुराने फेक अकाउंट डिलीट कर डाले। कुछ ही दिन बाद उसने दूसरा फर्जी अकाउंट बनाकर फिर से वही तस्वीरें पोस्ट कर दीं। बाद में वह अकाउंट भी बंद हो गया। परिवार ने मामले की शिकायत थाना साइबर क्राइम बरेली में की। तुरंत ही केस दर्ज कर टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि थाना प्रेमनगर क्षेत्र में जिस स्कूल का मामला है, वहां पहले भी कई तरह विवाद सामने आते रहे हैं।

बेटियों के साथ घटना पर सबके परिजन परेशान
परिवारों का कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाली उनकी बेटियों के साथ जिस तरह से घटना हुई है, उससे वे हतप्रभ हैं। बच्चियों के साथ सभी के परिजन परेशान हैं। दोषी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में बच्चियों की तस्वीरों का कोई दुरुपयोग न कर सके। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना गंभीर है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *