
बरेली, अमृत विचार। कांवड़ मेला के चलते उत्तर रेलवे ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाएगा। बरेली से होकर जाने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों में 30 जुलाई से 14 अगस्त तक अस्थायी रूप से दोदो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी कोच लगाए जाएंगे। कांवड़ यात्रियों के साथ रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
दरअसल, कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। रेलवे के अनुसार 54481, 54482, 54483, 54484, 54464, 54463, 54342 और 54341 ट्रेनों में निर्धारित तिथियों के अनुसार दोदो अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे। अधिकांश ट्रेनों में यह सुविधा 30 जुलाई से 13 अगस्त तक रहेगी, जबकि कुछ ट्रेनों में 31 जुलाई से 14 अगस्त तक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। बरेली और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दैनिक यात्री इन ट्रेनों का उपयोग करते हैं। अतिरिक्त कोच लगने से भीड़ का दबाव कम होगा। जनरल कोच में सफर अपेक्षाकृत आसान होगा।