भारत में आई बाढ़ को लेकर UAE ने जाहिर की चिंता, पीड़ितों के साथ खड़े होने का दिया संदेश

भारत में आई बाढ़ को लेकर UAE ने जाहिर की चिंता, पीड़ितों के साथ खड़े होने का दिया संदेश
भारत में आई बाढ़ को लेकर UAE ने जाहिर की चिंता, पीड़ितों के साथ खड़े होने का दिया संदेश

दुबई। भारत में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि और नुकसान को लेकर संयुक्त अरब अमीरात ने संवेदना व्यक्त की है। UAE ने मंगलवार को भारत के प्रति एकजुटता जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

UAE के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि भारी बारिश के कारण भारत में आई बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों की मौत हुई है, कई घायल हुए हैं और बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है। मंत्रालय ने इस मुश्किल समय में भारत सरकार और प्रभावित लोगों के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

UAE स्थित भारतीय दूतावास ने अमीरात सरकार के इस संवेदनशील कदम के लिए आभार जताया। दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि वह दोनों देशों के बीच मित्रता और समर्थन की इस भावना का सम्मान करता है।

गौरतलब है कि भारत के कई हिस्से इन दिनों लगातार हो रही मानसूनी बारिश से प्रभावित हैं। बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

जम्मूकश्मीर में रविवार से बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, असम में बाढ़ से करीब 3.63 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और सोमवार को पांच और लोगों की मौत की जानकारी सामने आई। हर साल मानसून के दौरान भारत में बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आती हैं, जिनसे लोगों की जानमाल के साथसाथ सड़क, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचता है।

 

 

 

 

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *