Weather : यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Weather : यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Weather : यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में व्यापक बारिश का अनुमान जताते हुए कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरजचमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 22 और 23 जुलाई को भी राज्य के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि 24 और 25 जुलाई को कुछ स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मंगलवार को बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, महोबा और ललितपुर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर , हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर और झांसी समेत कई जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

वज्रपात को लेकर भी अलर्ट

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, कानपुर मंडल, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत कई जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और जलाशयों के आसपास जाने से बचें।

जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, नदियों और जलाशयों के जलस्तर में बढ़ोतरी, सड़क और रेल यातायात में बाधा आ सकती है। इसके अलावा कच्चे मकानों और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई गई है।

किसानों के लिए सलाह जारी

मौसम विभाग ने किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी सुनिश्चित करने और फसलों में जलभराव से बचाव करने की सलाह दी है। बागवानी और सब्जी फसलों की विशेष निगरानी रखने को भी कहा गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें, बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *