
बलरामपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान बुधवार सुबह देवीपाटन शक्तिपीठ में मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन कर विधिविधान से पूजाअर्चना की। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
मंगलवार शाम देवीपाटन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम किया। बुधवार सुबह निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंदिर पहुंचकर उन्होंने पारंपरिक रीतिरिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न की।
गौशाला में की गौसेवा, गायों को खिलाया गुड़ और हरा चारा
मंदिर में पूजा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिसर स्थित गौशाला पहुंचे। यहां उन्होंने स्वयं गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाकर गौसेवा की। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों से संचालन एवं रखरखाव की जानकारी प्राप्त की।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाकचौबंद
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए मंगलवार शाम से ही देवीपाटन शक्तिपीठ और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर परिसर के आसपास मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया।
पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक और श्रद्धामय वातावरण बना रहा तथा प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा।
सुबह 9:30 बजे अगले कार्यक्रम के लिए रवाना
पूजाअर्चना और गौसेवा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 9:30 बजे अपने अगले निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों, मंडल एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।