
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली मंडल के साहिबाबाद स्टेशन के पास मंगलवार सुबह कोयला से लदी मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरने से दिल्लीगाजियाबाद रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित हो गया। इसका सीधा असर बरेली होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा। 62 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। जबकि, 24 ट्रेनों का मार्ग बदला गया, कई ट्रेनें रद्द और नियंत्रित रहीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते बरेली जंक्शन से 300 यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त करा दिए।
दिल्ली मंडल के साहिबाबाद स्टेशन के पास मंगलवार सुबह कोयला लदी मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। दिल्लीगाजियाबाद रेलखंड पर रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। इसका असर बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ा। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि इस घटना से 62 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें 24 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया, कई ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित किया गया और कुछ ट्रेनों को रद्द और आंशिक रूप से निरस्त करना पड़ा। ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण बरेली जंक्शन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले 300 यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त करा दिए।
रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से शुरू किया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कई गाड़ियों को मेरठ सिटीखुर्जामितावलीआगरा कैंट और दिल्ली शाहदरादिल्लीनई दिल्ली मार्ग से संचालित किया गया। रेलवे की तकनीकी और इंजीनियरिंग टीमें मौके पर राहत और बहाली काम में जुटी रहीं। पहले से विभिन्न रेलखंडों पर चल रहे ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित था। ऐसे में साहिबाबाद की इस दुर्घटना ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
मुरादाबाद मंडल की ये ट्रेनें भी हुईं प्रभावित
14310 उज्जैनी एक्सप्रेसमेरठ सिटीखुर्जामितावलीआगरा कैंट मार्ग से संचालित।
15303 इंटरसिटी एक्सप्रेससाहिबाबाददिल्ली शाहदरादिल्ली मार्ग से संचालित।
12056 नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेससाहिबाबाददिल्ली शाहदरादिल्लीनई दिल्ली मार्ग से संचालित।
18478 योग नगरी ऋषिकेशपुरी एक्सप्रेसमेरठ सिटीखुर्जामितावलीआगरा कैंट मार्ग से संचालित।
19020 हरिद्वारबांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेसदिल्लीनई दिल्लीतिलक ब्रिजहजरत निजामुद्दीन मार्ग से संचालित।