Kia Syros EV vs Tata Nexon EV: 526KM रेंज के दम पर कौन सी कार है असली गेमचेंजर? खरीदने से पहले पढ़ें फुल कंपैरिजन

Kia Syros EV vs Tata Nexon EV: 526KM रेंज के दम पर कौन सी कार है असली गेमचेंजर? खरीदने से पहले पढ़ें फुल कंपैरिजन

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. बढ़ती ईंधन कीमतों और कम रनिंग कॉस्ट की वजह से बड़ी संख्या में ग्राहक अब ईवी की ओर रुख कर रहे हैं. अगर आप कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Kia Syros EV और Tata Nexon EV आपके लिए दो मजबूत ऑप्शन हो सकते हैं. हालांकि, दोनों के फीचर्स अलगअलग है. चलिए आपको दोनों के बीच का अंतर बताते हैं.

Kia Syros EV vs Tata Nexon EV: 526KM रेंज के दम पर कौन सी कार है असली गेमचेंजर? खरीदने से पहले पढ़ें फुल कंपैरिजन

रेंज और बैटरी में कौन आगे?

भारतीय बाजार में 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ आती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। छोटा बैटरी ऑप्शन एक बार चार्ज करने पर 443 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती है, जबकि बड़ा बैटरी पैक 526 किलोमीटर तक चल सकती है. इस सेगमेंट में 500 किमी से ज्यादा की रेंज इसे खास बनाती है. इसके टॉप वेरिएंट की इलेक्ट्रिक मोटर 171 hp की पावर और 255 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे यह लगभग 8.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है.

वहीं Tata Nexon EV में 30 kWh और 45 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है. कंपनी के मुताबिक, छोटा बैटरी पैक करीब 275 किलोमीटर और बड़ा बैटरी पैक 489 किलोमीटर तक की रेंज प्रोवाइड करती है. इसकी मोटर अधिकतम 145 hp की पावर और 215 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

फीचर लिस्ट की बात करें तो का केबिन काफी आधुनिक नजर आता है. इसमें 12.3इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 5इंच क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले के साथ ट्रिपलस्क्रीन लेआउट दिया गया है. इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं.

दूसरी ओर, Tata Nexon EV में भी 12.3इंच टचस्क्रीन, JBL ऑडियो सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और रियर एसी वेंट्स जैसे आधुनिक फीचर्स मौजूद हैं. साथ ही टाटा की 5स्टार सेफ्टी रेटिंग और देशभर में फैला चार्जिंग नेटवर्क इसे भरोसेमंद विकल्प बनाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *