अयोध्या मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में सो रही MBBS छात्रा को सांप ने डंसा, ICU में वेंटिलेटर पर भर्ती; छात्रों में आक्रोश

अयोध्या मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में सो रही MBBS छात्रा को सांप ने डंसा, ICU में वेंटिलेटर पर भर्ती; छात्रों में आक्रोश
अयोध्या मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में सो रही MBBS छात्रा को सांप ने डंसा, ICU में वेंटिलेटर पर भर्ती; छात्रों में आक्रोश

अयोध्या: राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के गंजा परिसर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में एक गंभीर घटना सामने आई है। MBBS 2022 बैच की छात्रा खुशी जैन को भोर में सोते समय कथित रूप से सांप ने डंस लिया। छात्रा की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया गया है कि छात्रा फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

भोर करीब 3 बजे हुई घटना

मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार यह घटना तड़के करीब तीन बजे हुई। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। वार्डन डॉ. अंजुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा का उपचार जारी है।

हॉस्टल की व्यवस्थाओं पर छात्रों ने उठाए सवाल

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्रछात्राओं में नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि हॉस्टल परिसर में लंबे समय से कई मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं। छात्रों के मुताबिक परिसर में स्ट्रीट लाइट बंद रहने, जल निकासी की कमी, साफसफाई की खराब व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति और पानी की समस्या जैसी दिक्कतें लगातार बनी हुई हैं।

पहले भी सांप दिखने का दावा

छात्रों का दावा है कि हॉस्टल परिसर में पहले भी कई बार सांप दिखाई देने की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनका आरोप है कि समय रहते पर्याप्त सुरक्षा और रोकथाम के उपाय नहीं किए गए, जिसके चलते यह गंभीर घटना हुई।

जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद छात्रछात्राओं ने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *