Car Mileage Drop: अचानक कार का माइलेज होने लगा कम, तुरंत करें ये काम वरना बढ़ेगा फ्यूल खर्च

Car Mileage Drop: अचानक कार का माइलेज होने लगा कम, तुरंत करें ये काम वरना बढ़ेगा फ्यूल खर्च

आजकल कई कार मालिकों की शिकायत रहती है कि उनकी गाड़ी पहले के मुकाबले कम माइलेज देने लगी है. बढ़ते फ्यूल खर्च के बीच ये समस्या काफी परेशान करने वाली हो सकती है. कई लोग इसके लिए सीधे एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को जिम्मेदार मान लेते हैं, क्योंकि हाल के समय में एथेनॉल को लेकर काफी चर्चा हो रही है. हालांकि, हर बार माइलेज कम होने की वजह एथेनॉल ही नहीं होती. कार की देखभाल से जुड़ी कई छोटीबड़ी वजहें भी इसके लिए जिम्नेदार हो सकती हैं. अगर आपकी कार का भी अचानक एवरेज गिर गया है, तो सबसे पहले इन जरूरी चीजों को चेक करें.

Car Mileage Drop: अचानक कार का माइलेज होने लगा कम, तुरंत करें ये काम वरना बढ़ेगा फ्यूल खर्च

टायर प्रेशर की करें जांच

कार के पर टायरों का सीधा असर पड़ता है. अगर टायर में हवा कम है तो सड़क के साथ घर्षण बढ़ जाता है. ऐसे में इंजन को कार चलाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे ईंधन की खपत बढ़ जाती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसलिए समयसमय पर सभी टायरों में सही एयर प्रेशर बनाए रखना जरूरी है.

एयर फिल्टर को नजरअंदाज न करें

इंजन तक साफ हवा पहुंचाने का काम करता है. लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद इसमें धूल और गंदगी जमा हो सकती है, जिससे हवा का फ्लो कम हो जाता है. इंजन में हवा और ईंधन का सही मिश्रण नहीं बनने पर कार ज्यादा फ्यूल लेने लगती है. इसलिए एयर फिल्टर की सफाई और जरूरत पड़ने पर बदलाव जरूरी है.

स्पार्क प्लग की हालत देखें

पेट्रोल कारों में स्पार्क प्लग इंजन के लिए बेहद अहम हिस्सा होता है. पुराने या खराब स्पार्क प्लग ईंधम को सही तरीके से जलाने में परेशानी जनरेट कर सकते हैं. इसका असर कार की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों पर पड़ता है. खराबी महसूस होने पर इन्हें साफ करवाएं या बदलवा लें.

ज्यादा वजन और AC का इस्तेमाल

कार की डिक्की में अनावश्यक भारी सामान रखने से इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. ज्यादा वजन के कारण फ्यूल खपत बढ़ सकती है. इसके अलावा लंबे समय तक लगातार एसी चलाने से भी माइलेज पर असर पड़ सकता है.

इंजन ऑयल की गुणवत्ता रखें सही

पुराना या खराब क्वालिटी का इंजन ऑयल इंजन के अंदर घर्षण बढ़ा सकता है. इससे इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और माइलेज कम हो सकता है. इसलिए कंपनी द्वारा बताए गए समय पर सही इंजन ऑयल बदलवाना बेहद जरूरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *