Sitapur News : सीतापुर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, टॉफी का लालच देकर पड़ोसी युवक ने की वारदात, आरोपी फरार

Sitapur News : सीतापुर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, टॉफी का लालच देकर पड़ोसी युवक ने की वारदात, आरोपी फरार
Sitapur News : सीतापुर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, टॉफी का लालच देकर पड़ोसी युवक ने की वारदात, आरोपी फरार

सीतापुर/अमृत विचार : धार्मिक स्थल नैमिषारण्य इलाके के एक गांव में घर के बाहर खेल रही 56 वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्राधिकारी मिश्रिख का कहना है कि आरोपी की तलाश में टीम गठित की गई हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घर के बाहर खेल रही थी बालिका

बताते हैं कि वारदात के समय मांबाप घर के भीतर खाना खा रहे थे और 56 साल की बालिका बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी आशीष आ गया। और बच्ची को टॉफी का बहाना लेकर अपने साथ कुछ दूर लेकर चला गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सुनसान स्थान पर आरोपी युवक आशीष ने बालिका से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बुरी हालत में बच्ची घर पहुंची तो हड़कंप मच गया। मां बाप किसी तरह उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, इसी बीच पुलिस भी आ गई। आननफानन में बच्ची को प्राथमिक उपचार कराकर जिला अस्पताल ले जाया गया।

जानिए क्या बोले पुलिस क्षेत्राधिकारी मिश्रिख

पुलिस क्षेत्राधिकारी मिश्रिख बृजेश कुमार का कहना है कि आरोपी आशीष अत्यधिक शराब का सेवन करता है। पीड़िता की हालत सामान्य है, केस दर्ज कर लिया गया है, टीमें आरोपी आशीष को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *