कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का एलान : लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की

कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का एलान : लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की
कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का एलान : लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की

लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी लखनऊ में बुधवार को भाजपा की ओर से कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया गया है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस के सामने प्रदर्शन किया है।

दरअसल, दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पीएम आवास के पास धरना दिया था, जिसके विरोध में आज यानी बुधवार को यूपी भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया है।

यही वजह है कि आज वीवीआईपी गेस्ट हाउस के सामने भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता जुटे। जिनका नेतृत्व स्वयं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कर रहे है। कांग्रेस मुख्यालय की ओर जाने से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस के सामने ही धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सपा और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाये। बीजेपी कार्यकर्ताओं के हाथ में राहुल गांधी मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद लिखी तख्तियां भी हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

बीजेपी कार्यकर्ताओं को बीजेपी कार्यकर्ता भारी संख्या में कांग्रेस मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे हैं, हालांकि कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई है।

समाचार अपडेट किया जा रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *