फल हमारी डाइट का अहम हिस्सा हैं और सेब, केला, नाशपाती, एवोकाडो जैसे कई फल रोजाना खाए जाते हैं, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि फल काटने के कुछ ही मिनटों बाद उनका रंग बदलने लगता है. खासकर जब इन्हें कुछ देर के लिए खुला छोड़ दिया जाए, तो ये भूरे या काले दिखाई देने लगते हैं. ऐसे में कई लोगों को लगता है कि फल खराब हो गए हैं और वे उन्हें खाने से बचते हैं.

असल में, कटे हुए हवा के संपर्क में आते ही उनमें मौजूद कुछ तत्व ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करने लगते हैं. इसी वजह से उनका रंग धीरेधीरे बदलने लगता है. गर्म मौसम, लंबे समय तक खुले में रखना और गलत तरीके से स्टोर करना भी इस समस्या को बढ़ा सकता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि फल तुरंत खराब हो गए हैं. सही तरीके अपनाकर इनका रंग और ताजगी कुछ समय तक बनाए रखी जा सकती है. आइए जानते हैं कि कटे हुए फलों को काला होने से बचाने के आसान तरीके क्या हैं.
कटे हुए फलों को काला होने से बचाएगी ये आसान ट्रिक्स
नींबू का रस लगाएं
कटे हुए सेब, केला या नाशपाती पर थोड़ासा नींबू का रस लगा दें. नींबू में मौजूद विटामिन सी फलों का रंग जल्दी बदलने से रोकने में मदद करता है. जरूरत से ज्यादा रस न डालें, ताकि फल का स्वाद ज्यादा खट्टा न हो.
एयरटाइट डिब्बे में रखें
कटे हुए फलों को खुला छोड़ने के बजाय एयरटाइट डिब्बे में रखें. इससे हवा का संपर्क कम होगा और फल जल्दी काले नहीं पड़ेंगे. अगर संभव हो, तो डिब्बे को फ्रिज में ही रखें.
ठंडे तापमान में स्टोर करें
फल काटने के बाद उन्हें लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न रखें. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जल्दी इस्तेमाल न करना हो, तो उन्हें तुरंत फ्रिज में रख दें. ठंडा तापमान फलों की ताजगी बनाए रखने में मदद करता है.
जरूरत के अनुसार ही फल काटें
फलों को बहुत पहले से काटकर रखने के बजाय उतना ही काटें, जितनी जरूरत हो. इससे वे लंबे समय तक ताजा दिखेंगे और उनका स्वाद व रंग भी बेहतर बना रहेगा.
कटे हुए फल कितनी देर तक सुरक्षित रहते हैं?
कटे हुए फल कितनी देर तक सुरक्षित रहेंगे, यह फल के प्रकार और उन्हें रखने के तरीके पर निर्भर करता है. सामान्य तौर पर कमरे के तापमान पर कटे हुए फल 1 घंटे तक ही ठीक रहते हैं. इसके बाद उनका रंग और स्वाद बदलने लगता है.
अगर इन्हें एयरटाइट डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रखा जाए, तो अधिकतर फल 24 घंटे तक अच्छी स्थिति में रह सकते हैं. हालांकि, जितनी जल्दी इन्हें खा लिया जाए, उतना बेहतर होता है. इससे उनका स्वाद, पोषण और ताजगी बनी रहती है.
कटे हुए फलों को स्टोर करते समय रखें इन बातों का ध्यान
कटे हुए फलों को हमेशा साफ और सूखे डिब्बे में रखें. उन्हें खुले बर्तन में रखने से बचें, क्योंकि हवा के संपर्क में आने से उनका रंग जल्दी बदल सकता है. फलों को काटने के लिए साफ चाकू और कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें.
अगर फल लंबे समय तक रखने हैं, तो उन्हें फ्रिज में रखें और जरूरत से ज्यादा समय तक बाहर न छोड़ें. साथ ही, अगर किसी कटे हुए फल से बदबू आने लगे, उसका रंग बहुत ज्यादा बदल जाए या उसकी बनावट खराब हो जाए, तो उसे खाने से बचें.