
नई दिल्ली। अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपने अनशन को समाप्त करने की इच्छा जताई है। हालांकि उन्होंने इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी सामने रखी हैं। पत्र में उन्होंने कहा कि यदि सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम उठाती है, तो वह अपना अनशन समाप्त करने पर विचार करेंगे।
सोनम वांगचुक ने अपने पत्र में मांग की है कि कथित पेपर लीक और उससे जुड़े घटनाक्रम के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग भी दोहराई।
इसके अलावा उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वांगचुक का कहना है कि छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाबदेही तय होना आवश्यक है और सरकार को इस दिशा में स्पष्ट कदम उठाने चाहिए।
https://twitter.com/Wangchuk66/status/2079897220799950902?s=20