
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, लेकिन राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की SIT रिपोर्ट पर कोई चर्चा नहीं हुई। साथ ही ट्रस्ट ने बताया कि जल्द ही राम मंदिर ट्रस्ट का आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा।
कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ट्रस्ट की तरफ से बताया गया कि बैठक में मंदिर के संचालन और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दोंपर विस्तार से चर्चा की गई। ट्रस्ट के कार्यों में सुधार और व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान ट्रस्ट ने साफ किया कि बैठक में विशेष जांच दल की रिपोर्ट पर कोई बातचीत नहीं की गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि, ट्रस्ट के कामकाज में जहां भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूर करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विचार किया गया।
ट्रस्ट को मिलेगा आधिकारिक प्रवक्ता
मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के द्वारा यह भी घोषणा की गई कि सूचना के बेहतर समन्वय और आधिकारिक पक्ष रखने के लिए एक आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा जो ट्रस्ट से जुड़ी जानकारी और फैसलों के बारे में जनता के सामने रखेगा
खबर अपडेट हो रही है….