Bareilly News : कांवड़ियों के पैरों में न चुभें कंकड़, सड़कें देखने मेरठ से आए अफसर

Bareilly News : कांवड़ियों के पैरों में न चुभें कंकड़, सड़कें देखने मेरठ से आए अफसर
Bareilly News : कांवड़ियों के पैरों में न चुभें कंकड़, सड़कें देखने मेरठ से आए अफसर

बरेली, अमृत विचार। बरेली मंडल में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए शासन के निर्देश पर मुख्य अभियंता ने मोर्चा संभाल लिया है। मेरठ से पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ए.एस चौरिसया दो दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बुधवार को अधीक्षण अभियंता प्रकाश चंद्र समेत अन्य अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्गों को देखा। कमियाें को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

बरेली मंडल के बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जिलों से प्रतिवर्ष लाखों शिवभक्त गंगाजल लेकर गुजरते हैं। मुख्य अभियंता ने बुधवार को बरेलीबदायूं मार्ग, पीलीभीतबरेली हाईवे और का निरीक्षण किया। कई जगहों पर गहरे गड्ढे, सर्विस रोड पर जलभराव और ओवरफ्लो नालों की समस्या सामने आई है। शहर के भीतर और हाईवे की सीमा में आने वाले कांवड़ पथ को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढा मुक्त करने और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वह शनिवार को बरेलीशाहजहांपुर रोड का निरीक्षण करेंगे। मुख्य अभियंता ए.एस चौरसिया ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने, जलभराव खत्म करने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है।

कल मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा
दो दिवसीय निरीक्षण पूरा करने के बाद मुख्य अभियंता अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। 24 जुलाई को मुख्य सचिव उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें इन सभी सड़कों की स्थिति और मरम्मत कार्य की समीक्षा की जाएगी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शासन का लक्ष्य है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पूरे मंडल के कांवड़ मार्गों को पूरी तरह से सुगम, सुरक्षित और गड्ढा मुक्त बना दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *