टोल कर्मी ने रुकने का दिया इशारा, तेज रफ्तार SUV ने मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू टोल प्लाजा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। देर रात एक तेज रफ्तार सफेद SUV ने टोल बैरियर पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी को टक्कर मार दी और बिना रुके मौके से फरार हो गई। पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 21 जुलाई 2026 की रात करीब 11:22 बजे हुई। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि टोल कर्मचारी बैरियर के पास खड़ा होकर आने वाली SUV को रुकने का संकेत देता है। लेकिन चालक वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से बैरियर पार कर देता है और कर्मचारी को टक्कर मारते हुए निकल जाता है।

टक्कर इतनी तेज थी कि कर्मचारी उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद अन्य टोल कर्मी उसकी मदद के लिए दौड़े। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी को मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर फरार SUV चालक की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स ने टोल कर्मी के सुरक्षित बच जाने पर राहत जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *