चाय के साथ बनाएं हेल्दी क्रिस्पी स्नैक्स, स्वाद का मिलेगा डबल मजा

चाय के साथ बनाएं हेल्दी क्रिस्पी स्नैक्स, स्वाद का मिलेगा डबल मजा

चाय पीना भारत के ज्यादातर घरों की रोजमर्रा की आदत का हिस्सा है. चाय के साथ कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का भी अलग ही मजा होता है. हालांकि, कई लोग चाय के साथ तलेभुने और ज्यादा तेल वाले स्नैक्स खाना पसंद करते हैं, जो रोजाना खाने पर सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ऐसे में चाय के साथ हेल्दी और क्रिस्पी स्नैक्स चुनना बेहतर विकल्प हो सकता है. इससे स्वाद भी मिलता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं.

चाय के साथ बनाएं हेल्दी क्रिस्पी स्नैक्स, स्वाद का मिलेगा डबल मजा

अगर स्नैक्स पौष्टिक चीजों से बनाए जाएं, तो वे लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकते हैं और बारबार भूख लगने की संभावना भी कम हो सकती है. वहीं, का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि जरूरत से ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता. चाय के साथ हेल्दी स्नैक्स खाने से स्वाद के साथ शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिल सकते हैं. आइए जानते हैं चाय के साथ बनने वाले कुछ हेल्दी क्रिस्पी स्नैक्स और इन्हें बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

चाय के साथ बनाएं ये 5 हेल्दी क्रिस्पी स्नैक्स

ओट्स कटलेट

उबले आलू, ओट्स, कटी हुई सब्जियां और हल्के मसाले मिलाकर कटलेट तैयार करें. इन्हें कम तेल में तवे पर सेंक लें. ओट्स में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है और यह शाम की चाय के साथ अच्छा विकल्प है.

भुने मखाने

एक पैन में थोड़ा घी या तेल डालकर मखानों को हल्का भून लें. ऊपर से काला नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालें. मखाने कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स माने जाते हैं और हल्की भूख के लिए बढ़िया स्नैक हैं.

बेसन चीला स्टिक्स

बेसन के घोल में बारीक कटी सब्जियां मिलाकर पतला चीला बनाएं. इसे लंबी स्टिक्स में काटकर हल्का कुरकुरा सेंक लें. बेसन में प्रोटीन होता है और सब्जियां इसमें पोषण बढ़ाने का काम करती हैं.

बेक्ड शकरकंद चिप्स

शकरकंद के पतले स्लाइस काटकर उन पर थोड़ा तेल और मसाले लगाएं. इन्हें ओवन या एयर फ्रायर में कुरकुरा होने तक पकाएं. शकरकंद में फाइबर और विटामिन ए होता है, जो इसे हेल्दी स्नैक बनाता है.

मूंग दाल चिल्ला रोल

मूंग दाल का घोल बनाकर चिल्ला तैयार करें और उसमें बारीक कटी सब्जियां भरकर रोल बना लें. इसे हल्का कुरकुरा सेंकें. यह प्रोटीन से भरपूर स्नैक है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है.

क्रिस्पी स्नैक्स बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

क्रिस्पी स्नैक्स बनाते समय ज्यादा तेल में तलने की बजाय बेक, रोस्ट या कम तेल में सेंकने का तरीका अपनाएं. मैदा की जगह ओट्स, बेसन, सूजी या दूसरे पौष्टिक विकल्पों का इस्तेमाल करें. स्वाद बढ़ाने के लिए ज्यादा नमक और मसालों की बजाय हरी धनिया, पुदीना और दूसरे प्राकृतिक मसाले डालें.

ताजी और साफ सामग्री का ही इस्तेमाल करें. स्नैक्स को जरूरत से ज्यादा देर तक न पकाएं, क्योंकि इससे उनका स्वाद और पोषण दोनों प्रभावित हो सकते हैं. बेहतर होगा कि इन्हें ताजा बनाकर ही खाया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *