बलूचिस्तान में मौत का तांडव! BLA के हमले में मारे गए 18 पुलिसकर्मी और 11 सैनिक; टैंपो में भर कर ले जाए गए शव

बलूचिस्तान में मौत का तांडव! BLA के हमले में मारे गए 18 पुलिसकर्मी और 11 सैनिक; टैंपो में भर कर ले जाए गए शव

पाकिस्तान में इस सप्ताह की शुरुआत में हुए अलगअलग हमले में 18 पुलिसकर्मियों और 11 सैनिकों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी पाकिस्तान की सेना की ओर से दी गई है. इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा अभियान काफी तेज कर दिया गया है. बता दें कि बीएलए के विद्रोहियों ने पुलिस और सेना को निशाना बनाया था. दरअसल, पाकिस्तानी सेना ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया कि जिन 18 पुलिसकर्मियों की हत्या हुई है, उन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में बलूचिस्तान के जियारत जिले में एक पुलिस चौकी पर हमले के दौरान अगवा कर लिया गया था.

बलूचिस्तान में मौत का तांडव! BLA के हमले में मारे गए 18 पुलिसकर्मी और 11 सैनिक; टैंपो में भर कर ले जाए गए शव

हमले में मारे गए थे नौ पुलिसकर्मी
जियारत जिले में एक पुलिस पोस्ट पर हुए हमले में कम से से कम 9 पुलिकर्मी मारे गए थे. इसके अलवा दूसरी घटना पाकिस्तान के अशांत इलाके बलूचिस्तान के एक राजमार्ग पर सेना के काफिले पर हमले के दौरान हुई. इस घटना में कम से कम 11 पाकिस्तानी सैनिकों की जान गई. इस घटना के बाद पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई देते करते हुए एक अभियान चलाया. पाक सेना का दावा है उनकी ओर से 54 विद्रोहियों को मार गिराया गया है. पाकिस्तानी सरकार ने सेना और पुलिसकर्मियों की मौत पर शोक व्यक्त किया.

पाकिस्तानी सेना का दावा तीन आतंकी हमले हुए
इन सबके बीच पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि सोमवार से अभी तक बलूचिस्तान में तीन बड़े आतंकी हमले हुए हैं. इसमें कम से कम 42 लोगों की जान गई है. बताया जाता है कि मृतकों में अधिकांश सुरक्षा बलों के जवान थे. सेना ने दावा किया कि घटना के बाद जवाबी कार्रवाई की गई.

BLA ने ली घटना की जिम्मेदारी
पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है. पाकिस्तानी सेना ने यहां तक दावा किया है कि कुछ हमलावरों का संबंध अफगानिस्तान से था. हालांकि, अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ऐसे आरोपों से इनकार करती है.

बलूचिस्तान को पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत बताया जाता है, लेकिन दावा किया जाता रहा है कि यह काफी अशांत क्षेत्र है. यहां पर काफी लंबे समय से अलगावादी संगठन सक्रिय हैं, जो सरकार पर नेचुरल रिसोर्सेज के दोहन और स्थानीय लोगों की अनदेखी का आरोप लगाते हैं.

टैंपो में ले जाया जा रहा पुलिसकर्मियों का शव
हैरान करने वाली बीत है कि बलूचिस्तान की सरकार हमले में मारे गए पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के शवों को खुले टैंपो में लाद कर ले जा रही है. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैस कम से कम 10 पुलिसकर्मियों के शव ताबूत पर लदे हुए हैं. इस वीडियो को देखने को बाद लोग हैरान हो रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *