
दिल्ली। यूपीटी20 लीग की संचालन परिषद के अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा कि इस प्रतियोगिता को पहली बार दो अलगअलग शहरों में आयोजित करने से साजो सामान संबंधी चुनौती पेश होगी लेकिन इससे अधिक लोगों को लीग से जोड़ने में मदद मिलेगी। चौथी यूपीटी20 लीग 14 अगस्त से लखनऊ और कानपुर में खेली जाएगी। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में काशी रुद्र का मुकाबला मौजूदा चैंपियन मेरठ मावेरिक्स से होगा।
कपूर ने बयान में कहा, ”इस लीग की नीलामी और मैचों का आयोजन अलगअलग शहरों में करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इससे हालांकि साजो सामान से जुड़ी कुछ चुनौतियां हैं लेकिन इससे अधिक लोगों को लीग से जोड़ने में मदद मिलेगी।”
उन्होंने कहा, ”इस साल मैच लखनऊ और कानपुर में खेले जाएंगे, जबकि नीलामी आगरा में होगी, जिसका मतलब है कि यूपीटी20 पहले ही उत्तर प्रदेश के तीन महत्वपूर्ण शहरों से जुड़ चुका है।” लीग का उद्घाटन समारोह और पहला चरण लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद टूर्नामेंट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग में कुल 24 मैच खेले जाएंगे।