Bareilly News : उर्सएरजवी के लिए रेलवे बोर्ड से विशेष इंतजाम की मांग

Bareilly News : उर्सएरजवी के लिए रेलवे बोर्ड से विशेष इंतजाम की मांग
Bareilly News : उर्सएरजवी के लिए रेलवे बोर्ड से विशेष इंतजाम की मांग

बरेली, अमृत विचार। आला हजरत के 108वें उर्सएरजवी के मद्देनजर दरगाह आला हजरत के प्रमुख मौलाना मोहम्मद सुब्हान रजा खां ने मुरादाबाद मंडल के डीआरएम और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को पत्र भेजकर रेलवे व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि उर्स में देशविदेश से लाखों जायरीन बरेली पहुंचते हैं। अधिकांश रेल मार्ग का उपयोग करते हैं, जिससे बरेली जंक्शन पर टिकट काउंटरों पर भारी भीड़ उमड़ती है। एक समय में हजारों लोगों की कतार लगने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाती और उनकी ट्रेनें छूट जाती हैं। इस वर्ष भी उर्स स्थल पर अस्थायी टिकट विंडो खोली जाए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। साथ ही बरेली जंक्शन पर अतिरिक्त टिकट और आरक्षण विंडो भी शुरू की जाएं। बरेली होकर गुजरने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने, उर्स स्पेशल ट्रेनें संचालित करने, उर्स स्थल पर ट्रेन समयसारिणी बोर्ड और पूछताछ केंद्र की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया है।अजमल नूरी, परवेज नूरी समेत एक प्रतिनिधि मंडल सीनियर डीसीएम मुरादाबाद मंडल महेश यादव को दरगाह प्रमुख का पत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *