Rakhi Makeup: मेकअप के लिए नहीं है ज्यादा समय, तो आलिया का 10 मिनट का रूटीन अपनाएं, मिनटों में पाएं फ्रेश लुक

Rakhi Makeup: मेकअप के लिए नहीं है ज्यादा समय, तो आलिया का 10 मिनट का रूटीन अपनाएं, मिनटों में पाएं फ्रेश लुक

10 Minute Makeup Routine: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा नेचुरल और मिनिमल मेकअप में ही नजर आती है। इसमें वे बेहद नेचुरल और फ्रेश नजर आती है। आलिया मेक्अप के दौरान अपना फोकस हैवी मेकअप पर नहीं, बल्कि स्किन को नेचुरल और ग्लोइंग दिखाने में रखती है।

Rakhi Makeup: मेकअप के लिए नहीं है ज्यादा समय, तो आलिया का 10 मिनट का रूटीन अपनाएं, मिनटों में पाएं फ्रेश लुक

क्या है आलिया भट्ट का 10 मिनट मेकअप रूटीन

फाउंडेशन की बजाए स्किन टिंट

आलिया हैवी मेकअप की शुरुआत में फाउंडेशन लगाने की बजाए स्किन टिंट लगाना अधिक पसंद करती है। इसे हाइड्रेटिंग प्राइमर के साथ मिक्स करके चेहरे पर हाथों से लगाती हैं ताकि स्किन का नेचुरल टेक्सचर बना रहे और चेहरा अधिक नेचुरल और फ्रेश दिखे।

आलिया मेकअप

जरूरत भर ही करें कंसीलर का इस्तेमाल

आलिया कंसीलर की मोटी लेयर को पूरे चेहरे पर लगाने की बजाय केवल दागधब्बों और डार्क सर्कल्स पर हल्का कंसीलर लगाती हैं। इससे मेकअप हल्का और स्किन जैसा ही दिखता है और चेहरे पर मेकअप की मोटी लेयर भी नहीं दिखती है।

पीच ब्लश देती है नेचुरल ग्लो

आलिया का सबसे खास स्टेप पीच क्रीम ब्लश है। वह ब्लश को सिर्फ गालों तक सीमित नहीं रखतीं, बल्कि गालों से नाक और ठुड्डी तक हल्कासा ब्लेंड करती हैं, जिससे चेहरा धूप में हल्का गुलाबी जैसा नेचुरल ग्लो देता है।

आलिया मेकअप

हल्का कंटूर और हाइलाइटर

राजी गर्ल चेहरे को हल्कासा डाइमेंशन देने के लिए कंटूरिंग करती हैं, लेकिन थोड़ासा हाइलाइटर लगाकर नेचुरल ग्लो देती हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनका मानना है कि हाइलाइटर ज्यादा नहीं, बल्कि बहुत हल्का होना चाहिए, इससे जबरन थोपा हुआ नहीं लगता है।

नेचुरल आई मेकअप

आंखों पर पीच या ब्राउन टोन का हल्का आईशैडो, लैश कर्लर और थोड़ासा मस्कारा लगाकर वह आंखों को नेचुरल लेकिन फ्रेश लुक देती हैं।

हैवी लिपस्टिक की जगह लिप बाम और पीच लिपस्टिक

आखिर में आलिया पीच टोन की लिपस्टिक लगाकर उसे हल्का ब्लॉट करती हैं ताकि लिप्स पर टिंट जैसा इफेक्ट आए। इसके बाद लिप बाम लगाकर होंठों को हाइड्रेटेड और ग्लॉसी लुक देती हैं।

आलिया मेकअप

आलिया भट्ट का यह 10 मिनट का उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो बहुत ज्यादा हैवी मेकअप पसंद नहीं करते हैं और फिर भी त्योहार पर खूबसूरत और फ्रेश दिखना चाहते हैं। आने वाले त्योहारों में इस मेकअप लुक को ट्राई किया जा सकता है। राखी में बहनों के लिए भी यह मेकअप का जल्दी और आसानी से होने वाला तरीका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *