पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल, किन्नरों ने निर्वस्त्र कर पीटा और छाती पर मारी लात, आखिर किस बात पर हुआ इतना बड़ा बवाल?

पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल, किन्नरों ने निर्वस्त्र कर पीटा और छाती पर मारी लात, आखिर किस बात पर हुआ इतना बड़ा बवाल?
Featured Image

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ किन्नर एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित पुलिसकर्मी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वायरल वीडियो से सामने आया मामला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मी और किन्नरों के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान मामला बढ़ने पर किन्नरों द्वारा पुलिसकर्मी के साथ मारपीट किए जाने के दृश्य सामने आए हैं। वीडियो में स्पस्ट देखा जा सकता है कि पहले किन्नर बहस करते है, फिर निर्वस्त्र होकर पुलिस कर्मी को पीटने लगते है, इसी बीच एक किन्नर द्वारा पुलिसकर्मी के छाती पर भी लात मारे जाने का दृश्य दिखाई देता है, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मारपीट की नौबत किन परिस्थितियों में आई, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मी से तहरीर प्राप्त की। इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

एसीपी बोले- विधिक कार्रवाई जारी

सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर कृष्णकान्त ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। संबंधित पुलिसकर्मी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

कानपुर से संवाददाता अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

करवाचौथ पर किया गिफ्ट देने का वादा, पत्नी गयी मार्केट, लौटकर आयी तो उजड़ गया सुहाग, फंदे पर मिला पति का शव

मुरादाबाद का नटवरलाल, फर्जी RTO के बाद अब फर्जी MDA अफसर बनकर वसूली, वीडियो वायरल

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *