झांसी में चूहे को जिंदा जलाने का मामला आया सामने, क्रूरता का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, 3 गिरफ्तार

झांसी में चूहे को जिंदा जलाने का मामला आया सामने, क्रूरता का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, 3 गिरफ्तार
Featured Image

Jhansi Rat Cruelty Case: उत्तर प्रदेश के झांसी में 4 युवकों पर एक चूहे को पकड़कर रस्सी से बांधने, पेट्रोल डालकर आग लगाने और उसकी मौत का वीडियो बनाने का आरोप लगा है. हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने कथित तौर पर इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और फिर सोशल मीडिया पर साझा भी कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इनमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है.

पिंजरे में पकड़ा, फिर रस्सी से बांधकर लटका दिया

यह घटना झांसी के थाना शहर के ओरछा गेट के कसाई मंडी इलाके की है. पुलिस के मुताबिक, जीशान कुरैशी और शफीक कुरैशी ने कथित तौर पर चूहे को पिंजरे से पकड़ा. फिर उन्होंने उसे रस्सी से बांधकर लोहे के गेट से लटका दिया. आरोप है कि इस दौरान चूहे को डंडे से भी पीटा गया. इसके बाद जुनैद कुरैशी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग से रस्सी जल गई और चूहा भाग गया. कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.

इस घटना में चार युवक शामिल हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, जीशान और शफीक ने चूहे को पकड़कर बांधा, जुनैद ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और आसिफ कुरैशी ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई.

तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथा वांटेड

कोतवाली पुलिस स्टेशन इंचार्ज अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई की. इंस्पेक्टर रोहित कुमार की शिकायत के आधार पर जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आसिफ कुरैशी और शफीक कुरैशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

पुलिस ने जुनैद, आसिफ और शफीक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जीशान की तलाश की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *