महिला जेलर का बड़ा खुलासा, ओडिशा के DG जेल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बताई पूरी कहानी

महिला जेलर का बड़ा खुलासा, ओडिशा के DG जेल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बताई पूरी कहानी
Featured Image

Odisha Crime News: ओडिशा से यौन उत्पीड़न का आक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता महिला जेलर ने जेल महानिदेशक यानी DG जेल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, DG जेल सुशांत कुमार नाथ ने अपने IPS दोस्त कुलदीप रथ के साथ डिनर पर जाने का और उससे बात करने का दबाव बनाया। जिसके बाद मामले की निष्पक्ष जांच होने तक सीनियर आईपीएस अधिकारी को उनके पथ से हटा दिया गया है।

IPS के साथ डिनर करने का दबाव

पुलिस के मुताबिक, जुलाई 2025 में सुशांत कुमार नाथ ने पीड़िता से कहा कि वो कुलदीप रथ को चौद्वार सर्कल जेल आने की अनुमति दे। जिसके बाद रथ ने महिला का फोन नंबर ले लिया और कथित तौर पर गलत मैसेज भेजने शुरू कर दिए। 29 अगस्त, 2025 को रथ ने फोन करके पीड़िता को कटक के एक रेस्तरां में बुलाया और डिनर का न्यौता दिया।

महिला को पार्टी में बुलाया और परेशान किया

इसके बाद लगातार दूसरी बार सितंबर 2025 में भी उसे एक होटल में डिनर पार्टी के लिए बुलाया गया। आरोप है कि आईपीएस अफसर उस महिला से अकेले में मिलना चाहते थे, इसलिए उस महिला को पार्टी में बुलाया गया था।

पीड़िता ने शिकायत में कहा कि जब मैंने अकेले मिलने से इनकार कर दिया तो डीजी मुझपर निशाना बना रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुशांत कुमार नाथ और आईपीएस अधिकारी कुलदीप रथ पर मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं ओडिशा सरकार ने डीजी जेल सुशांत कुमार नाथ को ट्रांसफर करके गृह विभाग का OSD पद दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *