बिना किसी पहचान के दूल्हे की तरह शादी में पहुंच गया विदेशी यूट्यूबर, दिल्ली के लोगों ने उसे असली दूल्हा समझ लिया और फिर…

बिना किसी पहचान के दूल्हे की तरह शादी में पहुंच गया विदेशी यूट्यूबर, दिल्ली के लोगों ने उसे असली दूल्हा समझ लिया और फिर…
बिना किसी पहचान के दूल्हे की तरह शादी में पहुंच गया विदेशी यूट्यूबर, दिल्ली के लोगों ने उसे असली दूल्हा समझ लिया और फिर…

Viral Video: मोरक्को के फेमस यूट्यूबर याह्या खद्दिरी इस वक्त इंडिया में हैं और दिल्ली घूम रहे हैं. गुरुवार रात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 43 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे दूल्हे की तरह तैयार होकर रात के वक्त ई-रिक्शा में घूमते नजर आ रहे हैं. जैसे ही उन्हें एक शादी में गाना बजने की आवाज आई, उन्हें ई-रिक्शा रुकवा दिया और उस शादी में एंटर हो गए.

दूल्हा-दुल्हन को किया सरप्राइज

सबसे पहले वो गेट पर खड़े तीन लोगों से मिले. उनमें से एक शख्स यूट्यूबर का हाथ पकड़कर शाहरुख खान की तरह डांस करते हुए उन्हें मंडप के अंदर ले गया. इसके बाद उन्होंने थोड़ी देर डीजे के आगे डांस किया. वहां से फिर वही शख्स यूट्यूबर को दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार से मिलाने स्टेज पर ले गया. वहां याह्या खद्दिरी ने सभी के साथ फोटो खिंचवाई और फिर स्टेज से भारत माता की जय बोली.

‘लंबा-लंबा घूंघट करना पड़ेगा’ गाने पर किया डांस

इसके बाद वो वापस डांस करने चले गए. इस बार उन्होंने महिलाओं के साथ ‘ओ हो हो हो’ और ‘लंबा लंबा घूंघट करना पड़ेगा’ गाने पर डांस किया, जो लोगों को काफी पसंद आया. इसके बाद वे कुछ देर वहां रहे, खााना खाया और फिर सभी से विदाई लेकर वहां से अपनी कार में बैठकर वापस अपने होटल चले गए.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

‘इंडिया कभी मुझे सरप्राइज करने से नहीं चूकता’

खबर लिखे जाने तक याह्या खद्दिरी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 12 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘भारत मेरे लिए प्यार के बटन की तरह है, जिसे जब भी दबाओ, वो मुझे सरप्राइज करने से कभी नहीं चूकता’. इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लोग अपनी-अपनी राय भी दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’.

दूसरे यूजर ने लिखा , ‘शादी में जाना था, ठीक है, पर तुमने दूल्हे की तरह कपड़े क्यों पहने?’

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘हिंदुओं की किसी भी भारतीय शादी में आपका हमेशा स्वागत रहेगा.’

चौथे यूजर ने लिखा, ‘अब एक सांवले रंग के इंसान के तौर पर, बिना बुलावे के किसी अंग्रेज की शादी में घुसने की कोशिश भी करके देखिए.’

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *