एक ऐसा देश जहां महिलाओं के लिए सजता है खास बाजार, तलाकशुदा महिलाएं बनती हैं आकर्षण और मोटापा माना जाता है सुंदरता

एक ऐसा देश जहां महिलाओं के लिए सजता है खास बाजार, तलाकशुदा महिलाएं बनती हैं आकर्षण और मोटापा माना जाता है सुंदरता
Featured Image

अफ्रीकी महाद्वीप के पश्चिमी हिस्से पर बसा देश मॉरिटानिया किसी अजूबे से कम नहीं है. यह देश सहारा रेगिस्तान, इस्लामिक इतिहास, प्राचीन संस्कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. यहां कई तरह के पक्षी पाए जाते हैं. इस देश का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तान है. यहां की आबादी 60 लाख के आसपास है. इस देश की राजधानी नुआकशोत है. अटलांटिक महासागर के तट पर बसा यह शहर सबसे ज्यादा गुलजार रहता है. यह इस देश का सबसे बड़ा शहर है. देश की एक तिहाई आबादी इस शहर में रहती है. 14 लाख से ज्यादा लोग इस शहर में रहते है.

यह एक इस्लामिक देश है. विश्व प्रसिद्ध चिंगुएटी मस्जिद भी इस देश में है. 1958 तक यह केवल एक छोटा सा मछुआरों का गांव था. मॉरिटानिया में फ्रांस का शासन था. 1960 के आसपास आजादी मिली. यहां के लोग गांवों में सहारा रेगिस्तान के बीच टेंट बनाकर रहते हैं. यहां पर गुलामी की प्रथा 2007 तक रही. यहां पर ऊंट खूब पाले जाते हैं. इसे ऊंटों का देश भी कहा जाता है.

मॉरिटानिया की आबादी का 30 फीसदी हिस्सा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहा है. इस देश में तेल-प्राकृतिक गैस का अथाह भंडार है. देश प्राकृतिक खजाने से भरा हुआ है, लोह अयस्क, सोना, तांबा, जिप्सम, फास्फेट सबकुछ है लेकिन सही प्रबंधन न होने के चलते यह कुदरत का खजाना भी गरीबी नहीं मिटा पा रहा है.

मॉरिटानिया में कोई भी शख्स कितनी भी शादियां कर सकता है. तलाक दे सकता है. यहां पर जो महिलाएं तलाक ले लेती हैं, उन्हें सुंदर और समझदार माना जाता है. यहां पर जो महिलाएं मोटी होती हैं, उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. यहां पर खूबसूरती का पैमाना मोटापा है. जो महिलाएं मोटी होती हैं, माना जाता है कि वो खाते-पीते घर से हैं. आर्थिक रूप से सक्षम हैं. वैसे भी इस देश में महिलाएं बाजार-हाट में सामान बेचती नजर आती हैं. यहां पर शादी भी आजीविका का एक जरिया है.

यहां पर बकरा ईद, मालिक अल नबी जैसे त्योहार खूब धूमधाम से मनाए जाते हैं. इस देश की हैंडमेड चीजें पूरी दुनिया में फेमस हैं. बहुत महंगी बिकती हैं. यहां पर पुराने जमाने का सामान मिलता है. यह देश सैलानियों का दिल जीत लेता है. यहां की मेहमाननवाजी बहुत फेमस है. पुदीने के चाय भी मिलती है. दुनिया के सबसे बड़े जहाजों का कब्रिस्तान यहीं पर है. यहां पर सबसे लंबी ट्रेन भी देखने को मिलती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस ट्रेन में 200 से ज्यादा कोच होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *