बांके बिहारी मंदिर में पर्ची सिस्टम! बिन रजिस्ट्रेशन नहीं होगी VIP एंट्री, लागू हुई नई व्यवस्था​

बांके बिहारी मंदिर में पर्ची सिस्टम! बिन रजिस्ट्रेशन नहीं होगी VIP एंट्री, लागू हुई नई व्यवस्था​

वृंदावन के श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में अब वीआईपी दर्शन के नाम पर अब कोई धांधली नहीं होगी. चाहें गोस्वामियों के मेहमान हों या पुलिस या प्रशासन के सिफारिसी, सभी को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद ही उन्हें मंदिर के अंदर वीआईपी प्रोटोकॉल मिल सकेगा. इसके लिए मंदिर की हाईपॉवर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देश पर स्पेशल इंतजाम किए गए हैं.

मंदिर प्रबंधन ने इसके लिए एग्जिट 4 पर वीआईपी काउंटर बनाकर विधिवत पर्ची सिस्टम शुरु किया है.इस काउंटर पर कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है. इस सिस्टम के तहत अब मंदिर के सेवायत गोस्वामी के यजमानों को भी रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मंदिर में वीआईपी एंट्री मिलेगी. यही सुविधा जिला प्रशासन या पुलिस की ओर से भेजे जाने वाले विशिष्टजनों के लिए भी होगी.

ऐसे किए गए इंतजाम

इस पर्ची सिस्टम के तहत मंदिर प्रबंधन ने एग्जिट 4 पर वीआईपी दर्शन काउंटर बनाकर यहां दो कर्मचारी बैठा दिए हैं. इनमें एक कर्मचारी सरकारी वीआईपी को अटेंड करेगा, वहीं दूसरा गोस्वामियों के मेहमानों का रजिस्ट्रेशन करेगा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस काउंटर पर दो सुरक्षा गार्ड एवं चार पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं. इस काउंटर पर रजिस्ट्रेशन के बाद स्लीप मिलेगा. इसे लेकर अंदर जाना होगा और दर्शन के बाद एग्जिट एक से बाहर निकलने की व्यवस्था होगी.

भीड़ से अलग होगी व्यवस्था

पंजीकरण के बाद VIP मेहमानों को गेट 4 पर बैरिकेड वाली कतार से VIP एन्क्लोजर में भेजा जाएगा. इसमें आम श्रद्धालुओं की एंट्री नहीं होगी. वहीं आम श्रद्धालु गेट नंबर 2 और 3 से मंदिर में प्रवेश करेंगे. मंदिर प्रबंधन के मुताबिक इस व्यवस्था से वीआईपी के आने पर आम भक्तों को संभावित परेशानी से मुक्ति मिल सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *