अग्निवीरों को मोदी सरकार का तोहफा, मिला 2 साल का एक्सटेंशन​

अग्निवीरों को मोदी सरकार का तोहफा, मिला 2 साल का एक्सटेंशन​

मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दिया है. अग्निवीरों की चार साल की सेवा अवधि को दो साल और बढ़ाने का फैसला किया गया है. अब अग्निवीरों का कुल सेवा कार्यकाल चार साल से बढ़कर छह साल हो गई है. इस अतिरिक्त अवधि को सेकेंड टूर ऑफ ड्यूटी नाम दिया गया है. अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच का चार साल का कार्यकाल नवंबर और दिसंबर 2026 में पूरा होने जा रहा है. मोदी सरकार के मुताबिक, 25 फीसदी अग्निवीरों को पक्की नौकरी मिल जाएगी और बचे हुए 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल का एक्सटेंशन दिया गया है.

सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को ऐलान करते हुए कहा, ‘अग्निवीरों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है… 14 जून 2022 को अग्निवीर योजना शुरू की गई थी… इन चार सालों में हमने उनके काम का आकलन किया गया… पहले तय हुआ था कि भर्ती हुए अग्निवीरों में से 25 फीसदी सैनिक बनेंगे और 75 फीसदी की सेवा समाप्त हो जाएगी… लेकिन अब फैसला हुआ है कि बाकी बचे 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल का और मौका दिया जाएगा… इन दो साल के बाद सभी अग्निवीरों को एक रेगुलर जवान बनने का मौका दिया जायेगा.’

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *