’24 घंटे में मार डालेंगे…’, पहले दी धमकी, फिर सच में ही युवक को जहर देकर मार डाला, 7 पर FIR​

’24 घंटे में मार डालेंगे…’, पहले दी धमकी, फिर सच में ही युवक को जहर देकर मार डाला, 7 पर FIR​

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मीरापुर कस्बे के मोहल्ला सरायगेट में प्रेम प्रसंग के विवाद के चलते एक युवक की ऐलानिया हत्या की. पड़ोसी आरोपियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर कथित तौर पर जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के घर के बाहर और बाद में थाने के मुख्य गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा किया. पुलिस द्वारा 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और एक आरोपी को हिरासत में लेने के बाद मामला शांत हुआ.

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर कस्बे के सरायगेट निवासी मोनू की पड़ोसी हर्ष और उसके भाइयों से नानखटाई की ठेली पर कहासुनी हुई थी. इसके बाद आरोपियों ने ईंटपत्थर लेकर मोनू के घर पर हमला बोल दिया. जातेजाते आरोपियों ने उसे 24 घंटे के भीतर जान से मारने की खुली धमकी दी थी. कहा था हम तुझे 24 घंटे के अंदर मार डालेंगे. परिजनों का आरोप है कि मंगलवार देर रात आरोपियों ने मोनू को दबोच लिया और जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर खतौली रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास फेंक दिया. बदहवास हालत में मोनू ने चचेरी बहन को फोन कर जहर पिलाए जाने की बात बताई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

थाने के गेट पर शव रखकर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ मोनू का शव लेकर मीरापुर थाने पहुंचे और गेट पर शव रखकर नारेबाजी शुरू कर दी. सीओ ऋषिका सिंह, इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह और कस्बा इंचार्ज ओमेंद्र सिंह ने परिजनों से वार्ता की. पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्ष के पिता सतीश को हिरासत में लिया, जिसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए. सुरक्षा के लिहाज से मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है.

7 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज; प्रेम प्रसंग और कोटद्वार विवाद की जांच

मृतक के पिता मुन्ना की तहरीर पर पुलिस ने हर्ष, तुषार, मंगलसैन, अक्षय, ललित, चिराग और राजन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. परिजनों का कहना है कि मोनू का संबंध आरोपी पक्ष की एक युवती से था, जिसे लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी. कुछ दिन पहले युवती ने उसे कोटद्वार बुलाया था, जहां उसके साथ मारपीट भी की गई थी. पुलिस इन सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *