घर बुलाकर​​ एक्स BF के किए टुकड़े, बिरयानी बनाकर दूसरों को खिलाया, मिक्सी में फंसे दांत ने फंसवाया

घर बुलाकर​​ एक्स BF के किए टुकड़े, बिरयानी बनाकर दूसरों को खिलाया, मिक्सी में फंसे दांत ने फंसवाया
500

एक गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की न सिर्फ हत्या कर दी, बल्कि उसे काटकर, चावल के साथ पकाया और पाकिस्तानी वर्कर्स को खिला भी दिया. जांच अधिकारियों ने कहा है कि गर्लफ्रेंड ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि ब्वॉयफ्रेंड किसी अन्य महिला से शादी करने जा रहा था.आरोपी महिला मोरक्को की रहने वाली है, लेकिन उसने UAE में घटना को अंजाम दिया है.

अल ऐन नाम की जगह पर अपने घर में महिला ने 7 सालों तक साथ रहने वाले ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी प्रॉसेक्यूटर्स का कहना है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड मोरक्को की किसी अन्य महिला से शादी करने की योजना बना रहा था.

डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा है कि महिला ने बॉडी के हिस्से किए और ब्लेंडर की मदद से उसे बारीक किया.

महिला ने अपने पार्टनर के मांस को पकाया और अपने घर के पास काम करने वाले पाकिस्तानियों को खिला भी दिया. महिला ने ट्रेडिशनल गल्फ डिश तैयार किया था जो बिरयानी जैसी ही होती है. जब महिला के पार्टनर के भाई ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, तब जाकर मामले की जांच शुरू की गई.

मृत शख्स का भाई जब महिला के घर पहुंचा तो उसने उसे बाहर निकाल दिया और कहा कि उसके भाई के बारे में वह नहीं जानती है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को महिला के घर के ब्लेंडर में इंसानी दांत मिले. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक, मृत व्यक्ति से वह दांत मैच हो गया.

इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. रिपोर्टों के मुताबिक, महिला ने पुलिस से कहा कि उसने उन्माद की स्थिति में हत्या कर दी.

महिला ने कहा, ऐसा उन्होंने बदले में किया. वह बीते काफी सालों से शख्स की आर्थिक मदद कर रही थी. जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में मामले की सुनवाई के लिए तारीख तय की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *