पैसा वसूल​​ करना कोई इस महिला से सीखे , तेल का पैकेट काटने के बाद इन्होने एक-एक बूंद का कर डाला हिसाब

पैसा वसूल​​ करना कोई इस महिला से सीखे , तेल का पैकेट काटने के बाद इन्होने एक-एक बूंद का कर डाला हिसाब
ravi-kisan-12

हमारे देश में अक्सर देखने को मिलता है की मम्मी लोग किसी  समान के पैसों का वसूल जब तक अच्छे  से नही कर लेती हैं तब उन्हे कहाँ चैन मिलता है। आज जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है उसमें कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिलेगा। तो चलिये जानते हैं की इस वायरल विडियो में क्या खासियत है जिसके वजह से ये इतना वायरल हो गया।

महिला ने पैकेट में बचे तेल की एक-एक बूंद का किया इस्तेमाल

वायरल हो रहे  वीडियो में  दिखाई दे रहा है कि एक महिला ने सरसों के तेल का पैकेट खोला।  इसके  बाद उसने उस तेल के पैकेट को सावधानीपूर्वक एक बोतल में खाली कर दिया। फिर, उसने उस पैकेट को कैंची से काटकर पूरी तरह खोल दिया और बचे हुए तेल का पूरी तरह से इस्तेमाल करने के लिए उस पैकेट को गूंथे हुए आटे से मिला दिया। इतना ही नहीं, उस महिला ने बचे हुए तेल को अपने परिवार वालों के बालों और पैरों में भी लगाया। इस अनोखे तरीके से वह महिला तेल की हर बूंद का इस्तेमाल कर लेती है।

सोशल मीडिया पर तारीफों की बाधे पुल 

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट किया गया है। अब तक इसे कई लोगों ने देखा है। वीडियो के साथ कैप्शन में दिया  गया है, “भारतीय नारी की असली पहचान, एक-एक पैसे का वसूल करना इसका काम।”। इसके बाद यूजर्स कमेंट सेक्शन में इस जुगाड़ की जमकर कर रहे हैं।  जहां एक यूजर ने लिखा, “भारतीय नारी पैसों की वैल्यू जानती है।” दूसरे ने कहा, “इंडियन देसी मॉम, बिल्कुल इसी तरह होती हैं।”

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *