अगर सड़क​​ पर दिखे ये 5 चीजें तो भूलकर भी न करें पार वरना जीवन में आने लगती हैं परेशानियाँ

अगर सड़क​​ पर दिखे ये 5 चीजें तो भूलकर भी न करें पार वरना जीवन में आने लगती हैं परेशानियाँ
chaurahe-par-padi-in-cheezo-ko-nahi-lagana-chahiye

आपने अक्सर अपने घर के बड़ों के मुंह से सुना होगा कि चौराहा मत लांघना, चौराहे के बीच से मत जाना साइड से होकर जाना, सड़क पर पड़ी इन चीजों पर पैर मत रखना आदि। जहां एक ओर इन बातों का कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है तो वहीं, दूसरी ओर इन बातों का ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व माना जाता है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो अगर सड़क पर पड़ी दिख जाएं तो इस बात का ख्याल रखना बहुत जरूरी है कि भूल से भी उन वस्तुओं पर आपका पैर न पड़े।

सड़क पर पड़े मरे जीव को न लांघें :

ऐसा माना जाता है कि मरे हुए जीव पर अगर गलती से भी पैर पड़ जाए तो यह न सिर्फ पाप की गिनती में आता है बल्कि मरे हुए जीव के शरीर से निकने वाली नकारात्मकता भी व्यक्ति पर हावी होने लगती है।

सड़क पर पड़ी जली लकड़ी को न लांघें :

जली हुई लकड़ी दो चीजों का प्रतीक होती है, एक या तो उस लकड़ी से किसी का अंतिम संस्कार हुआ हो या फिर उस लकड़ी से कोई तांत्रिक प्रयोग किया गया हो। एस एमें जली हुई लकड़ी पर भी पैर न रखें।

सड़क पर पड़े बालों को न लांघें :

व्यक्ति के शरीर में अच्छी या बुरी दोनों ही ऊर्जा का प्रवेश सबसे पहले सिर के माध्यम से होता है। ऐसे में व्यक्ति के बालों में भी वह ऊर्जा पनपने लगती है। इसलिए सड़क पर पड़े बालों पर पैर रखने से बचें।

सड़क पर पड़े खाने को न लांघें :

अन्न का अनादर तो स्वयं भगवान का अनादर माना गया है। इसके अलावा, अनाज का इस्तेमाल टोने-टोटके के लिए भी होता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर सड़क पर आप खाना पड़ा देखें तो उस पर पैर रखने से बचें।

सड़क पर पड़ी ऐसी चीजें भी न लांघें :

सड़क पर पड़े वस्त्र खास तौर पर अगर वह काले रंग का है, कटा-फटा जूता, चूड़ियां, कुमकुम-सिंदूर, नींबू, मिर्च, लौंग, कपूर आदि चीजें भी भूल से भी पैरों से स्पर्श न करें नहीं तो नकारात्मक ऊर्जा हावी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *